संभल में साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जा मिला:मदरसा-मस्जिद, दो स्कूल, छह दुकान, आठ मकानों का निर्माण मिला

संभल में साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जा मिला:मदरसा-मस्जिद, दो स्कूल, छह दुकान, आठ मकानों का निर्माण मिला

संभल में ग्राम समाज की साढ़े तीन बीघा भूमि पर अवैध कब्जे की पैमाइश की गई है। इस भूमि पर मदरसा, मस्जिद, दो स्कूल, छह दुकानें और आठ मकान सहित कुल 15 निर्माण पाए गए हैं। राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली। राजस्व प्रशासन की टीम ने नक्शे के आधार पर अवैध कब्जों का सीमांकन किया। प्रशासन की कार्रवाई से दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने मस्जिद-मदरसा और अन्य अवैध निर्माणों को हटाना शुरू कर दिया था। लगभग 30 साल पहले बने मदरसा गौसुल उलूम और मदरसे वाली मस्जिद की ऊपरी मंजिल के निर्माण के दौरान दीवारों में खिड़कियां लगाने को लेकर आसपास के परिवारों ने शिकायत की थी। प्रशासन ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इस टीम में हल्का लेखपाल सुरेंद्र सिंह, पीयूष शर्मा, अमित प्रथम, अनुराग शर्मा और सुभाष चंद्र शामिल थे। पैमाइश की गई भूमि में गाटा संख्या 623 (रकबा 0.112 हेक्टेयर, जो खाद के गड्ढे के लिए था) और गाटा संख्या 630 (रकबा 0.126 हेक्टेयर, जो खेल के मैदान के लिए था) शामिल हैं। प्रधानपति पप्पू हाजी ने बताया कि उनके बड़े-बुजुर्गों ने 25-30 साल पहले ग्राम समाज की इस भूमि पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण किया था। उन्होंने कहा कि प्रशासन के निर्देशों के तहत वे इसे हटा रहे हैं, और आज टीम ने आकर पैमाइश की है। कानूनगो चंद्रपाल सिंह ने पुष्टि की कि खाद के गड्ढे और खेल के मैदान की भूमि पर अवैध निर्माण की पैमाइश की गई है। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय टीम ने यह कार्य किया है और इसकी पूरी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी। इसके लिए एसडीएम, सीओ असमोली कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी असमोली मोहित चोधरी को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा । राजस्व विभाग का पत्र मिलने के बाद ग्राम प्रधान महताब जहां के प्रतिनिधि पति मुनव्वर हुसैन उर्फ़ बब्बू की ग्रामीणों से चर्चा के बाद हड़कंप मच गया। बुधवार की रात्रि को गांव में ग्रामीणों की पंचायत होने के बाद बुलडोज़र कार्रवाई से होने वाले नुकसान से बचने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को ग्रामींणो ने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *