संभल में किशोरी से 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया:पिता की शिकायत पर FIR, आरोपी ने तहेरे भाई को फोन कर जुर्म कबूला, खेत में बेहोश मिली

संभल में किशोरी से 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया:पिता की शिकायत पर FIR, आरोपी ने तहेरे भाई को फोन कर जुर्म कबूला, खेत में बेहोश मिली

संभल जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पिता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ दीपक तिवारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उक्त पूरी घटना जनपद संभल की चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी घर पर अकेली थी क्योंकि उसके पिता दिल्ली गए हुए थे और परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी का फायदा उठाकर गांव के विवेक पुत्र घनश्याम, गौरव पुत्र रामवीर, अमन पुत्र देवी सिंह और शिवा पुत्र महेश किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर खेत में ले गए। वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। यह घटना 11/12 मार्च की मध्यरात्रि की है। शिकायत के अनुसार, रात करीब 1 बजे अभियुक्त गौरव ने किशोरी के चचेरे भाई को फोन कर बताया कि उन्होंने उसकी चचेरी बहन के साथ गलत काम किया है और वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी है। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। सुबह जब पिता घर पहुंचे, तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। थाना पुलिस ने पिता की शिकायत मिलने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। एएसपी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि पिता की शिकायत पर घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि एक या दो व्यक्तियों ने घटना को अंजाम दिया है, जबकि दो अन्य ने इसकी निगरानी की है। सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *