संभल में कार चोरों ने लाखों का माल चुराया:दो ई-रिक्शा की बैटरी, पिकअप की स्टेपनी ले गए, 1.72 लाख कीमत

संभल में कार चोरों ने लाखों का माल चुराया:दो ई-रिक्शा की बैटरी, पिकअप की स्टेपनी ले गए, 1.72 लाख कीमत

संभल में देर रात अर्टिगा गाड़ी से आए चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दो ई-रिक्शा की बैटरी और एक पिकअप की स्टेफनी सहित करीब 1.72 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोरों को कैमरों के तार तोड़ते हुए भी देखा गया। यह घटना संभल तहसील के थाना हयातनगर क्षेत्र के बहजोई रोड स्थित मोहल्ला पीला खदाना सरायतरीन में हुई। मोहम्मद आसिफ, रोहित कुमार और गोविंद के यहां चोरी की गई। चोर मोहम्मद आसिफ के नए ई-रिक्शा से 80,000 रुपये की बैटरी, गोविंद के नए ई-रिक्शा से 77,000 रुपये की बैटरी और एक महिंद्रा पिकअप से 15,000 रुपये की स्टेफनी ले गए। चोरी की यह वारदात रविवार की रात 1:15 बजे से 2 बजे के बीच हुई। खराब मौसम के कारण काम न होने की वजह से पीड़ितों को सोमवार सुबह तक चोरी का पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 2 बजे जब उन्होंने अपने वाहनों और सामान की जांच की, तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोहम्मद आसिफ के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर अर्टिगा गाड़ी में आते दिखे। उन्होंने पहले डंडे से सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़ने और बंद करने का प्रयास किया। तीनों पीड़ितों ने थाना पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि चोर जिस गाड़ी में आए थे, उसकी नंबर प्लेट और विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *