समस्तीपुर के विभूतिपुर इलाके में 11वीं की छात्रा से छेड़खाना की मामला सामने आया है। छात्रा की ओर से घटना का विरोध किए जाने के बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और अंदर घुसकर छात्रा के साथ-साथ उसकी मां के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. मासूम राजा की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट है, जिसके लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। छात्रा की गर्दन पर भी चोट के निशान हैं, जिसका एक्स-रे किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज शुरू किया जाएगा। महिला के घर के पास ताड़ी की दुकान में बेची जाती है शराब घायल महिला ने बताया कि उनके घर के पास राजू महतो कई सालों से झोपड़ी में ताड़ी की दुकान चलाता है, जहां शराब का कारोबार भी होता है। महिला का आरोप है कि दुकान पर बैठे लोग उनकी बेटी को स्कूल या कोचिंग जाते समय परेशान करते थे और अश्लील हरकतें करते थे। लोक-लाज के कारण वे अब तक चुप थीं। घायल छात्रा ने बताई कि वे पांच भाई-बहन है, जिसमें दो भाई एवं तीन बहन है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उनके पिताजी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह 11वीं क्लास में पढ़ती है उनके बगल के रहने वाले राजू महतो उनके घर के पास ही झोपड़ी में विगत कई सालों से ताड़ी की दुकान खोले हुए हैं उसके आड़ में अवैध शराब का भी कारोबार करता है। वहां ताड़ी पीने को लेकर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। भाई बोला- ताड़ी की दुकान में बैठे लोग अश्लील हरकत करते रहते हैं छात्रा के भाई ने बताया कि जब मेरी बहन स्कूल और कोचिंग जाती है, तब ताड़ी बेचने वाले की झोपड़ी में बैठे शराबी अश्लील हरकत करते हैं। मेरी बहन ने लोक-लाज के कारण आज तक कुछ नहीं बताया था। उसने बताया कि बुधवार को कोचिंग के दौरान ताड़ी खाने में बैठे एक आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए मेरी बहन का हाथ पकड़ लिया। मेरी बहन ने हाथ छुड़ाया और रोते हुए घर पहुंची। मां से इसकी शिकायत की। बाद में मां तत्काल ताड़ी बेचने वाले राजू महतो के पास पहुंची। इसके बाद राजू महतो ने घर में घुसकर मेरी मां और मेरी बहन के साथ मारपीट की। आरोपी ने धमकी देकर कहा- शिकायत करोगी तो बेटी को उठा लेंगे छात्रा के भाई के मुताबिक, मारपीट के बाद जाते वक्त आरोपी राजू महतो ने धमकी भी दी कि अगर मारपीट के खिलाफ कहीं शिकायत की तो तुम्हारी बेटी को उठा लेंगे। विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। पीड़ितों की तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। समस्तीपुर के विभूतिपुर इलाके में 11वीं की छात्रा से छेड़खाना की मामला सामने आया है। छात्रा की ओर से घटना का विरोध किए जाने के बाद आरोपी उसके घर पहुंचा और अंदर घुसकर छात्रा के साथ-साथ उसकी मां के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉ. मासूम राजा की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट है, जिसके लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। छात्रा की गर्दन पर भी चोट के निशान हैं, जिसका एक्स-रे किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे का इलाज शुरू किया जाएगा। महिला के घर के पास ताड़ी की दुकान में बेची जाती है शराब घायल महिला ने बताया कि उनके घर के पास राजू महतो कई सालों से झोपड़ी में ताड़ी की दुकान चलाता है, जहां शराब का कारोबार भी होता है। महिला का आरोप है कि दुकान पर बैठे लोग उनकी बेटी को स्कूल या कोचिंग जाते समय परेशान करते थे और अश्लील हरकतें करते थे। लोक-लाज के कारण वे अब तक चुप थीं। घायल छात्रा ने बताई कि वे पांच भाई-बहन है, जिसमें दो भाई एवं तीन बहन है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उनके पिताजी मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह 11वीं क्लास में पढ़ती है उनके बगल के रहने वाले राजू महतो उनके घर के पास ही झोपड़ी में विगत कई सालों से ताड़ी की दुकान खोले हुए हैं उसके आड़ में अवैध शराब का भी कारोबार करता है। वहां ताड़ी पीने को लेकर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। भाई बोला- ताड़ी की दुकान में बैठे लोग अश्लील हरकत करते रहते हैं छात्रा के भाई ने बताया कि जब मेरी बहन स्कूल और कोचिंग जाती है, तब ताड़ी बेचने वाले की झोपड़ी में बैठे शराबी अश्लील हरकत करते हैं। मेरी बहन ने लोक-लाज के कारण आज तक कुछ नहीं बताया था। उसने बताया कि बुधवार को कोचिंग के दौरान ताड़ी खाने में बैठे एक आरोपी ने अश्लील हरकत करते हुए मेरी बहन का हाथ पकड़ लिया। मेरी बहन ने हाथ छुड़ाया और रोते हुए घर पहुंची। मां से इसकी शिकायत की। बाद में मां तत्काल ताड़ी बेचने वाले राजू महतो के पास पहुंची। इसके बाद राजू महतो ने घर में घुसकर मेरी मां और मेरी बहन के साथ मारपीट की। आरोपी ने धमकी देकर कहा- शिकायत करोगी तो बेटी को उठा लेंगे छात्रा के भाई के मुताबिक, मारपीट के बाद जाते वक्त आरोपी राजू महतो ने धमकी भी दी कि अगर मारपीट के खिलाफ कहीं शिकायत की तो तुम्हारी बेटी को उठा लेंगे। विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है। पीड़ितों की तरफ से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


