समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने के वीरसिंगपुर गांव में मारपीट के मामले के फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के अलावा पुलिस कर्मी मुकेश राय को चोट लगी। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पहुंची। पुलिस टीम आरोपी के परिजनों के साथ सख्ती से पेश आये। आरोप है कि घर के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने घरों के अंदर तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ खुल कर बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि रात पुलिस की टीम वीरसिंहपुर अकबरपुर वार्ड 11 मोहल्ला में मारपीट के मामले के आरोपी गुंजन सिंह को पकड़ने के लिए पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिस समय पुलिस वीरसिंहपुर गई थी उसे समय दो- तीन पुलिसकर्मी ही गाड़ी पर थे। हमले की सूचना के बाद कल्याणपुर थाने के साथ ही चकमहेसी, वारिसनगर आदि थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों के आरोप है कि आरोपी घर में नहीं था, लेकिन पुलिस की ओर से पूरे घर की तलाशी ली गई। आरोप है कि इस दौरान घर के समानों को तहस नहस कर दिया गया। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत व मुकेश कुमार की ओर से पीएचसी में उपचार कराया गया है। जख्म मामूली बताया गया है। डीएसपी बोले- लोगों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाया सदर डीएसपी टू संजय कुमार ने बताया कि एक होटल संचालक से मारपीट व सामानों को नुकसान पहुंचाने के मामले में गुंजन सिंह आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई थी। लेकिन वहा गुंजन के परिजन के साथ ही उनके पड़ोसी पुलिस टीम के साथ उलझ गए थे। लोगों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाया। इस मामले में अलग से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। आरोपी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के परिजनों की ओर से पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाने के वीरसिंगपुर गांव में मारपीट के मामले के फरार आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के अलावा पुलिस कर्मी मुकेश राय को चोट लगी। पुलिस टीम पर हमले की सूचना पर पहुंची। पुलिस टीम आरोपी के परिजनों के साथ सख्ती से पेश आये। आरोप है कि घर के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने घरों के अंदर तोड़फोड़ व लूटपाट का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ खुल कर बोलने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों का कहना है कि रात पुलिस की टीम वीरसिंहपुर अकबरपुर वार्ड 11 मोहल्ला में मारपीट के मामले के आरोपी गुंजन सिंह को पकड़ने के लिए पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिस समय पुलिस वीरसिंहपुर गई थी उसे समय दो- तीन पुलिसकर्मी ही गाड़ी पर थे। हमले की सूचना के बाद कल्याणपुर थाने के साथ ही चकमहेसी, वारिसनगर आदि थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों के आरोप है कि आरोपी घर में नहीं था, लेकिन पुलिस की ओर से पूरे घर की तलाशी ली गई। आरोप है कि इस दौरान घर के समानों को तहस नहस कर दिया गया। इस घटना के बाद थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत व मुकेश कुमार की ओर से पीएचसी में उपचार कराया गया है। जख्म मामूली बताया गया है। डीएसपी बोले- लोगों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाया सदर डीएसपी टू संजय कुमार ने बताया कि एक होटल संचालक से मारपीट व सामानों को नुकसान पहुंचाने के मामले में गुंजन सिंह आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गई थी। लेकिन वहा गुंजन के परिजन के साथ ही उनके पड़ोसी पुलिस टीम के साथ उलझ गए थे। लोगों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाया। इस मामले में अलग से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। आरोपी फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपी के परिजनों की ओर से पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।


