समस्तीपुर में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने आज टाउन व यातायात थाने का निरीक्षण किया। टाउन थाने में जनता दरबार भी लगाया। इस दौरान डिक्की से रुपए गायब हो जाने के मामले में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित की तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही नगर थाना अध्यक्ष से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया। देर शाम तक महिला थाने का निरीक्षण जारी था। टाउन व यातायात थाने के निरीक्षण के बाद एसपी में बतया कि पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग थाना का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में टाउन व यातायात थाने का निरीक्षण किया गया है। महिला थाना का अभी निरीक्षण किया जाना बाकी है। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर थाने में कांडों से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश जारी साथ ही अनुसंधानकों आवश्यक निर्देश जारी किया गया। इसके अलावा गुंडा पंजी, थाने के अपराधियों की वर्तमान स्थिति आदि को देखा गया। दिन व रात की गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश जारी किया गया। इसके साथ ही थाने में रहने वाले पुलिस कर्मियों के रहने सहने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने बताया कि यातायात थाना के निरीक्षण के दौरान शहर में लगने वाले जाम की समस्या पर मंथन किया गया। इसके साथ ही ऐसे स्थलों के बारे में भी समीक्षा की गई, जहां पर प्रायः दुर्घटना घटित होती रहती है। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर दर्ज मामले में भी जांच करने अज्ञात गाड़ी के बारे में पता लगाने आदि का निर्देश जारी किया गया है। शहर में कुछ दिन पहले से लागू वनवे व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है। नगर थाने में जनता दरबार का किया आयोजन नगर थाना परिसर में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एक दिन पहले शहर के आठ समाज रोड से डिक्की से रुपए गायब होने के मामले के पीड़ित राजा नारायण प्रसाद सिंह आवेदन लेकर पहुंचे थे। एसपी के पहल पर तुरंत इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा भी शहरी क्षेत्र के अलावा जिले की अन्य जगहों से भी आवेदक पहुंचे थे, जिनके आवेदन पर एसपी ने संबंधित थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समस्तीपुर में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने आज टाउन व यातायात थाने का निरीक्षण किया। टाउन थाने में जनता दरबार भी लगाया। इस दौरान डिक्की से रुपए गायब हो जाने के मामले में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित की तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। साथ ही नगर थाना अध्यक्ष से कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया। देर शाम तक महिला थाने का निरीक्षण जारी था। टाउन व यातायात थाने के निरीक्षण के बाद एसपी में बतया कि पुलिसिंग व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग थाना का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में टाउन व यातायात थाने का निरीक्षण किया गया है। महिला थाना का अभी निरीक्षण किया जाना बाकी है। एसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर थाने में कांडों से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश जारी साथ ही अनुसंधानकों आवश्यक निर्देश जारी किया गया। इसके अलावा गुंडा पंजी, थाने के अपराधियों की वर्तमान स्थिति आदि को देखा गया। दिन व रात की गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश जारी किया गया। इसके साथ ही थाने में रहने वाले पुलिस कर्मियों के रहने सहने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने बताया कि यातायात थाना के निरीक्षण के दौरान शहर में लगने वाले जाम की समस्या पर मंथन किया गया। इसके साथ ही ऐसे स्थलों के बारे में भी समीक्षा की गई, जहां पर प्रायः दुर्घटना घटित होती रहती है। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटना को लेकर दर्ज मामले में भी जांच करने अज्ञात गाड़ी के बारे में पता लगाने आदि का निर्देश जारी किया गया है। शहर में कुछ दिन पहले से लागू वनवे व्यवस्था की भी समीक्षा की गई है। नगर थाने में जनता दरबार का किया आयोजन नगर थाना परिसर में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एक दिन पहले शहर के आठ समाज रोड से डिक्की से रुपए गायब होने के मामले के पीड़ित राजा नारायण प्रसाद सिंह आवेदन लेकर पहुंचे थे। एसपी के पहल पर तुरंत इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा भी शहरी क्षेत्र के अलावा जिले की अन्य जगहों से भी आवेदक पहुंचे थे, जिनके आवेदन पर एसपी ने संबंधित थाने को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


