समस्तीपुर में जमीन के झगड़े में फरसे से हमला:बड़े भाई का बायां हाथ कटा, सिर में भी लगी चोट

समस्तीपुर में जमीन के झगड़े में फरसे से हमला:बड़े भाई का बायां हाथ कटा, सिर में भी लगी चोट

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर में 15 धुर जमीन के झगड़े को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई इंद्रेश राय (35) का बायां हाथ कट गया और उनके सिर में भी चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। घायल इंद्रेश राय की पहचान समर्था कल्याणपुर वार्ड-10 निवासी जागेश्वर राय के बेटे के रूप में हुई है। उनके बड़े भाई गणेश राय ने बताया कि वे चार भाई हैं – गणेश राय, इंद्रेश राय, मुकेश राय और मिथिलेश राय। सभी भाइयों के बीच पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन इंद्रेश राय और मुकेश राय के बीच 15 धुर घर वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े में बायां हाथ काटा मंगलवार को मुकेश राय ने इसी 15 धुर जमीन को लेकर इंद्रेश राय से फिर विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मुकेश राय ने हाथ में फरसा लेकर अपने बड़े भाई इंद्रेश राय पर हमला कर दिया, जिससे उनका बायां हाथ कट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल इंद्रेश राय को तुरंत विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर नागमणि राज की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया है। सिर में भी जख्म के निशान डॉक्टर के अनुसार, इंद्रेश राय का बायां हाथ कट गया है और उनके सिर में भी जख्म के निशान हैं। उनका एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित इलाज किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है। इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल व्यक्ति से फर्द व्यान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाना भेज दिया जाएगा। समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के समर्था कल्याणपुर में 15 धुर जमीन के झगड़े को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बड़े भाई इंद्रेश राय (35) का बायां हाथ कट गया और उनके सिर में भी चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। घायल इंद्रेश राय की पहचान समर्था कल्याणपुर वार्ड-10 निवासी जागेश्वर राय के बेटे के रूप में हुई है। उनके बड़े भाई गणेश राय ने बताया कि वे चार भाई हैं – गणेश राय, इंद्रेश राय, मुकेश राय और मिथिलेश राय। सभी भाइयों के बीच पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका था, लेकिन इंद्रेश राय और मुकेश राय के बीच 15 धुर घर वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। झगड़े में बायां हाथ काटा मंगलवार को मुकेश राय ने इसी 15 धुर जमीन को लेकर इंद्रेश राय से फिर विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर मुकेश राय ने हाथ में फरसा लेकर अपने बड़े भाई इंद्रेश राय पर हमला कर दिया, जिससे उनका बायां हाथ कट गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल इंद्रेश राय को तुरंत विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर नागमणि राज की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया है। सिर में भी जख्म के निशान डॉक्टर के अनुसार, इंद्रेश राय का बायां हाथ कट गया है और उनके सिर में भी जख्म के निशान हैं। उनका एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसके बाद उचित इलाज किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दे दी है। इस मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल व्यक्ति से फर्द व्यान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए विभूतिपुर थाना भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *