समस्तीपुर में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुराल जाते समय हादसा हुआ है। मृतक दीपक दास(37) घटहो इलाके के रहीमपुर का रहने वाला था। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास की है। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार दास ने बताया कि दीपक राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार रात बाइक से ससुराल सकरा गांव जा रहा था। बीच रास्ते में सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तुरंत सराय के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बची। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुराल जाते समय हादसा हुआ है। मृतक दीपक दास(37) घटहो इलाके के रहीमपुर का रहने वाला था। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर गांव के पास की है। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार दास ने बताया कि दीपक राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार रात बाइक से ससुराल सकरा गांव जा रहा था। बीच रास्ते में सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तुरंत सराय के अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल भेज दिया। काफी कोशिश के बाद भी उसकी जान नहीं बची। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छानबीन की जा रही है।


