समस्तीपुर में पुलिस ने दूसरी शादी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 9 साल बाद गिरफ्तार किया है। रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरही गांव के रहने वाले विजय महतो को उसके घर से पकड़ा। उसकी पहली पत्नी ने मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 38 साल के विजय महतो के रूप में हुई है, जो जरही गांव के रामनारायण महतो का बेटा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। 2003 में पहली शादी की, 2016 में मारपीट कर भगाया विजय महतो ने बताया कि उसने 2003 में दोहरा गांव की बबीता देवी से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा प्रिंस कुमार है। बबीता देवी ने 2016 में विजय महतो के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही विजय गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। इस दौरान उसकी पहली पत्नी अपने परिवार के साथ कोलकाता चली गई थी। फरार रहने के दौरान, विजय महतो ने 2023 में सिंधिया थाना क्षेत्र के समसा गांव की किरण देवी से दूसरी शादी कर ली। रोसड़ा थाना पुलिस विजय महतो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विजय महतो अपने घर पर रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जरही गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी पति को भेजा गया जेल गिरफ्तार विजय महतो के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। विजय महतो ने यह भी बताया कि उसकी पहली पत्नी बबीता देवी से एक बेटा और दूसरी पत्नी किरण देवी से एक बेटी है। इस मामले पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरी शादी करने वाले आरोपी विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया। समस्तीपुर में पुलिस ने दूसरी शादी करने के आरोप में एक व्यक्ति को 9 साल बाद गिरफ्तार किया है। रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरही गांव के रहने वाले विजय महतो को उसके घर से पकड़ा। उसकी पहली पत्नी ने मारपीट कर घर से निकालने का मामला दर्ज कराया था। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 38 साल के विजय महतो के रूप में हुई है, जो जरही गांव के रामनारायण महतो का बेटा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। 2003 में पहली शादी की, 2016 में मारपीट कर भगाया विजय महतो ने बताया कि उसने 2003 में दोहरा गांव की बबीता देवी से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा प्रिंस कुमार है। बबीता देवी ने 2016 में विजय महतो के खिलाफ मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही विजय गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। इस दौरान उसकी पहली पत्नी अपने परिवार के साथ कोलकाता चली गई थी। फरार रहने के दौरान, विजय महतो ने 2023 में सिंधिया थाना क्षेत्र के समसा गांव की किरण देवी से दूसरी शादी कर ली। रोसड़ा थाना पुलिस विजय महतो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विजय महतो अपने घर पर रह रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जरही गांव पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी पति को भेजा गया जेल गिरफ्तार विजय महतो के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। विजय महतो ने यह भी बताया कि उसकी पहली पत्नी बबीता देवी से एक बेटा और दूसरी पत्नी किरण देवी से एक बेटी है। इस मामले पर रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि रोसड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरी शादी करने वाले आरोपी विजय महतो को गिरफ्तार कर लिया है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया।


