साहेबगंज में पैसे निकालकर लौट रही महिला से ठगी:तिलक समारोह के लिए निकाले 20 हजार रुपये गंवाए

साहेबगंज में पैसे निकालकर लौट रही महिला से ठगी:तिलक समारोह के लिए निकाले 20 हजार रुपये गंवाए

साहेबगंज थाना क्षेत्र के ब्रजनन्दन चौक बस स्टैंड के पास ठगों ने एक महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए। करनौल बैधनाथपुर निवासी रीना देवी अपनी बेटी के तिलक समारोह की तैयारी के लिए सेंट्रल बैंक की मिनी शाखा से पैसे निकालकर लौट रही थीं, तभी यह घटना हुई। रास्ते में पहले से मौजूद ठगों ने रीना देवी को बातों में उलझाया। उन्होंने महिला को तीन लाख रुपये मिलने का लालच दिया और एक रुमाल में बंधा नकदी जैसा बंडल थमा दिया। ठगों ने कहा कि इसमें बड़ी रकम है, जिसे बाद में आपस में बांट लिया जाएगा। ठगों के लालच में आकर रीना देवी ने अपने पास रखे 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब महिला ने बंडल खोलकर देखा, तो उसमें नकदी की जगह कागज के टुकड़े निकले। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने आम जनता से ऐसे ठगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। साहेबगंज थाना क्षेत्र के ब्रजनन्दन चौक बस स्टैंड के पास ठगों ने एक महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए। करनौल बैधनाथपुर निवासी रीना देवी अपनी बेटी के तिलक समारोह की तैयारी के लिए सेंट्रल बैंक की मिनी शाखा से पैसे निकालकर लौट रही थीं, तभी यह घटना हुई। रास्ते में पहले से मौजूद ठगों ने रीना देवी को बातों में उलझाया। उन्होंने महिला को तीन लाख रुपये मिलने का लालच दिया और एक रुमाल में बंधा नकदी जैसा बंडल थमा दिया। ठगों ने कहा कि इसमें बड़ी रकम है, जिसे बाद में आपस में बांट लिया जाएगा। ठगों के लालच में आकर रीना देवी ने अपने पास रखे 20 हजार रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब महिला ने बंडल खोलकर देखा, तो उसमें नकदी की जगह कागज के टुकड़े निकले। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने आम जनता से ऐसे ठगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *