सहरसा के टीओपी 2 इलाके में मंगलवार रात नाश्ते के 300 रुपए मांगने पर एक दुकानदार से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए उसके सहयोगी मोहम्मद निजाम का सिर लोहे की रॉड से फोड़ दिया गया। निजाम को गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद निजाम (21) गांधी पथ वार्ड नंबर 39 के निवासी मोहम्मद ताहिर के पुत्र हैं। दूसरा घायल मोनू साह (30) कहरा रोड के रहने वाले हैं। मोनू ने बताया कि शहर के प्रेमलता कॉलेज के पास उनकी कपड़े, भुजा-पकौड़ी और वसुधा केंद्र की दुकान है। भुजा-समोसा खाने के बाद विवाद मंगलवार रात करीब 10 युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और भुजा-समोसा समेत अन्य चीजें खाईं। जब मोनू ने उनसे करीब 300 रुपए का भुगतान करने को कहा, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख जब मोनू ने दोबारा पैसे मांगे, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोहे की रॉड से उनके स्टाफ मोहम्मद निजाम का सिर फट गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए। जख़्मी का सदर अस्पताल मे इलाजरत है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार घटना की सूचना टीओपी 2 पुलिस को दी गई। हालांकि, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के टीओपी 2 इलाके में मंगलवार रात नाश्ते के 300 रुपए मांगने पर एक दुकानदार से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए उसके सहयोगी मोहम्मद निजाम का सिर लोहे की रॉड से फोड़ दिया गया। निजाम को गंभीर हालत में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मोहम्मद निजाम (21) गांधी पथ वार्ड नंबर 39 के निवासी मोहम्मद ताहिर के पुत्र हैं। दूसरा घायल मोनू साह (30) कहरा रोड के रहने वाले हैं। मोनू ने बताया कि शहर के प्रेमलता कॉलेज के पास उनकी कपड़े, भुजा-पकौड़ी और वसुधा केंद्र की दुकान है। भुजा-समोसा खाने के बाद विवाद मंगलवार रात करीब 10 युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और भुजा-समोसा समेत अन्य चीजें खाईं। जब मोनू ने उनसे करीब 300 रुपए का भुगतान करने को कहा, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख जब मोनू ने दोबारा पैसे मांगे, तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान लोहे की रॉड से उनके स्टाफ मोहम्मद निजाम का सिर फट गया, जिससे वह खून से लथपथ हो गए। जख़्मी का सदर अस्पताल मे इलाजरत है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार घटना की सूचना टीओपी 2 पुलिस को दी गई। हालांकि, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


