सहरसा पुलिस ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी कर चोरी के वाहनों के पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में दुकान मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु को गुप्त सूचना मिली थी कि बैजनाथपुर के मेहता चौक (वार्ड संख्या-22) स्थित कृष्णा मुरारी की कबाड़ी दुकान में चोरी का सामान अवैध रूप से खरीदा और बेचा जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बैजनाथपुर अमित रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार को दुकान पर विधिसम्मत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर से चोरी की कई मोटरसाइकिलों के इंजन, ई-रिक्शा की बैटरियां और ट्रांसफार्मर के पुर्जे मिले। तलाशी में एक टूटा हुआ देशी सिक्सर हथियार भी बरामद हुआ। बरामद सामानों में विभिन्न कंपनियों के 6 मोटरसाइकिल इंजन, बाइक और स्कूटी की 3 टंकियां, ई-रिक्शा और टावर की 4 बैटरियां, लगभग 109 किलो ट्रांसफार्मर के पुर्जे (हुक्स व पट्टी), एक टूटा हुआ देशी सिक्सर हथियार, एक सौकर, 5 टायर (रिम के साथ) और एक वाइजर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कृष्णा मुरारी (निवासी- बैजनाथपुर) और पिंकेश कुमार (निवासी- समदा, सौरबाजार) को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह विभिन्न स्थानों से वाहन और अन्य सामान चोरी कर कबाड़ी दुकान के माध्यम से बेचता था। आरोपियों के खिलाफ बैजनाथपुर थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस अभियान में थानाध्यक्ष अमित रंजन, परिपुनि नीरज कुमार, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। सहरसा पुलिस ने बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर छापेमारी कर चोरी के वाहनों के पुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में दुकान मालिक सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक हिमांशु को गुप्त सूचना मिली थी कि बैजनाथपुर के मेहता चौक (वार्ड संख्या-22) स्थित कृष्णा मुरारी की कबाड़ी दुकान में चोरी का सामान अवैध रूप से खरीदा और बेचा जा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष बैजनाथपुर अमित रंजन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार को दुकान पर विधिसम्मत छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान के अंदर से चोरी की कई मोटरसाइकिलों के इंजन, ई-रिक्शा की बैटरियां और ट्रांसफार्मर के पुर्जे मिले। तलाशी में एक टूटा हुआ देशी सिक्सर हथियार भी बरामद हुआ। बरामद सामानों में विभिन्न कंपनियों के 6 मोटरसाइकिल इंजन, बाइक और स्कूटी की 3 टंकियां, ई-रिक्शा और टावर की 4 बैटरियां, लगभग 109 किलो ट्रांसफार्मर के पुर्जे (हुक्स व पट्टी), एक टूटा हुआ देशी सिक्सर हथियार, एक सौकर, 5 टायर (रिम के साथ) और एक वाइजर शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कृष्णा मुरारी (निवासी- बैजनाथपुर) और पिंकेश कुमार (निवासी- समदा, सौरबाजार) को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह विभिन्न स्थानों से वाहन और अन्य सामान चोरी कर कबाड़ी दुकान के माध्यम से बेचता था। आरोपियों के खिलाफ बैजनाथपुर थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस अभियान में थानाध्यक्ष अमित रंजन, परिपुनि नीरज कुमार, जिला आसूचना इकाई के पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


