सहरसा में 40 दिव्यांगों को बैट्री ट्राइसाइकिल मिली:संबल योजना के तहत बांटे गए, डीएम-DDC मौजूद, 130 का लक्ष्य तय

सहरसा में 40 दिव्यांगों को बैट्री ट्राइसाइकिल मिली:संबल योजना के तहत बांटे गए, डीएम-DDC मौजूद, 130 का लक्ष्य तय

सहरसा में बुधवार को 40 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। यह वितरण दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित ‘संबल योजना’ के तहत स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और अपर समाहर्ता निशांत ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस योजना से दिव्यांगजन अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। समाहर्ता निशांत ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं
उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और अपर समाहर्ता निशांत ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार और सहायक निदेशक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सहायक निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 130 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरण का लक्ष्य मिला है। 40 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं
इसके विरुद्ध अब तक 458 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज 40 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, और अन्य सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी तथा सीपी चेयर के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत ऐसे चलंत दिव्यांगजन छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनका निवास शैक्षणिक संस्थान से 3 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है। स्वरोजगार करने वाले दिव्यांगजन भी पात्र हैं। आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना, आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना और न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता अनिवार्य है। आवेदक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से संपर्क किया जा सकता
इच्छुक लाभार्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समाहरणालय स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। सहरसा में बुधवार को 40 दिव्यांगजनों को निःशुल्क बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। यह वितरण दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा संचालित ‘संबल योजना’ के तहत स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और अपर समाहर्ता निशांत ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस योजना से दिव्यांगजन अपनी दैनिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। समाहर्ता निशांत ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं
उप विकास आयुक्त गौरव कुमार और अपर समाहर्ता निशांत ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार और सहायक निदेशक राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सहायक निदेशक राजीव रंजन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले को 130 बैट्री चालित ट्राइसाइकिल वितरण का लक्ष्य मिला है। 40 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं
इसके विरुद्ध अब तक 458 आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज 40 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल वितरित की गईं, और अन्य सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी तथा सीपी चेयर के लिए भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इस योजना के तहत ऐसे चलंत दिव्यांगजन छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं, जिनका निवास शैक्षणिक संस्थान से 3 किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर है। स्वरोजगार करने वाले दिव्यांगजन भी पात्र हैं। आवेदक का बिहार का स्थायी निवासी होना, आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होना और न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता अनिवार्य है। आवेदक की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से संपर्क किया जा सकता
इच्छुक लाभार्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए समाहरणालय स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *