सहरसा में नाबालिग के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म:गर्भपात की गोली देने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार

सहरसा में नाबालिग के साथ तीन महीने तक दुष्कर्म:गर्भपात की गोली देने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार

सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बहला-फुसलाकर ले जाता था युवक, तीन महीने से कर रहा था शोषण पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि गांव का ही एक युवक, जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता है, पिछले तीन महीनों से उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था। आरोप यह भी है कि वह खेत में ईंट इधर-उधर करने के बहाने उसे घर से बुलाकर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। लगातार शारीरिक शोषण के कारण नाबालिग तीन महीने की गर्भवती हो गई थी, जिसकी जानकारी परिवार को तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गर्भपात के लिए दी गोली, तबीयत बिगड़ते ही खुला राज पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने लड़की को गर्भपात कराने के लिए एक टैबलेट दी थी। गोली खाने के बाद नाबालिग की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने पुष्टि की कि नाबालिग से दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने की कोशिश के मामले में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। गांव में दहशत और आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग के साथ हुई इस अमानवीय घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां के आवेदन पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। बहला-फुसलाकर ले जाता था युवक, तीन महीने से कर रहा था शोषण पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि गांव का ही एक युवक, जो ट्रैक्टर चलाने का काम करता है, पिछले तीन महीनों से उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था। आरोप यह भी है कि वह खेत में ईंट इधर-उधर करने के बहाने उसे घर से बुलाकर ले जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। लगातार शारीरिक शोषण के कारण नाबालिग तीन महीने की गर्भवती हो गई थी, जिसकी जानकारी परिवार को तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। गर्भपात के लिए दी गोली, तबीयत बिगड़ते ही खुला राज पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने लड़की को गर्भपात कराने के लिए एक टैबलेट दी थी। गोली खाने के बाद नाबालिग की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने पुष्टि की कि नाबालिग से दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने की कोशिश के मामले में POCSO एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जाएगी। गांव में दहशत और आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नाबालिग के साथ हुई इस अमानवीय घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *