रोहतक में गर्दन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या:बेटे का गली में झगड़ा हुआ, छुड़ाकर लाया तो दूसरे बच्चे के परिवार ने हमला किया

रोहतक में गर्दन में चाकू घोंपकर युवक की हत्या:बेटे का गली में झगड़ा हुआ, छुड़ाकर लाया तो दूसरे बच्चे के परिवार ने हमला किया

हरियाणा के रोहतक में एक युवक की गर्दन और पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। युवक का बेटा गली में खेल रहा था। तभी उसका पड़ोसी बच्चे के साथ झगड़ा हो गया। युवक अपने बच्चे को घर ले आया। पीछे से दूसरे बच्चे के परिवार ने इन पर हमला कर दिया। परिवार के लोग खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड सब्जी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *