रेवाड़ी में किन्नरों के दो गुट में चले लाठी-डंडे:ईंट- पत्थर बरसाए, कई गाड़ियों को नुकसान, चौकी के बाहर किया हंगामा

रेवाड़ी में किन्नरों के दो गुट में चले लाठी-डंडे:ईंट- पत्थर बरसाए, कई गाड़ियों को नुकसान, चौकी के बाहर किया हंगामा

रेवाड़ी में बूढ़पुर रोड पर किन्नरों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडें और ईंट पत्थर चले। जिससे कई गाड़ियों को नुकसान हुआ। किन्नरों के दो गुटों के झगड़े से आसपास के लोगों और राहगीरों में खौफ में रहे। मोना गुट ने अपने साथियों के अपहरण का आरोप लगाते हुए चौकी के सामने बवाल काटा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसी प्रकार स्थिति को संभाला और बातचीत के लिए दोनों गुटो को रामपुरा थाने ले गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ दिन पहले दोनों गुट विकास नगर में आमने सामने आ चुके हैं। मोना गुट ने प्रीत सिमरन और खुबसुरत पर विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया।
वसीयत का हवाला देकर ठोका दावा रुकसार के निधन के बाद किन्नरों के दो गुटों में विवाद बना हुआ है। गद्दी पर उनके शिष्य मोना उर्फ बॉबी अपना दावा ठोक रहे है। उनका कहना है कि रुकसार ने अपनी वसीयत में उन्हें अपना उत्तराधिकारी बनाया था। जिस कारण उनकी मौत के बाद गद्दी उन्हें सौंपी गई थी। अब दूसरे स्थानों से आकर किन्नर अवैध रूप से बधाई वसूलकर अपना बर्चस्व बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। साथियों के अपहरण का आरोप मोना गुट का आरोप है कि बाहर से आए कुछ लोगों ने उनके साथियो का अपहरण किया है। दूसरे गुट के लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किन्नरों के उत्पात का शिकार हुए लोगों ने सरकार और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *