रेवाड़ी में शनिवार दोपहर डहीना रोड पर भटेड़ा फाटक के पास दो का कार आपस में टकरा गई। टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में दोनों कारों में सवारों चार से पांच यात्री घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। घायलों में तीन लुहाना गांव से एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। भटेड़ा फाटक के पास हादसा जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लुहाना गांव निवासी एक परिवार के सदस्य कार में सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। उनके साथ दूसरी कार में एक भांजा था। कार जब भटेड़ा फाटक के पास पहुंची तो आपस में टक्कर हो गई।
जिससे एक कार पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की कर रहे हैं जांच डहीना चौकी इंजार्च रजनीश कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टकराने से एक कार पलट गई थी। हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आई हैं, परंतु गंभीर कोई नहीं है। एक कार में गांव लुहाना के परिवार के सदस्य थे तथा दूसरी में कोई रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


