रीवा में एक ही मकान के दो घर बने निशाना:सूने मकान में किराएदार और मकान मालिक के यहां लाखों की चोरी

रीवा में एक ही मकान के दो घर बने निशाना:सूने मकान में किराएदार और मकान मालिक के यहां लाखों की चोरी

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर स्थित सुने आवास में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने एक साथ किराएदार और मकान मालिक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता आकांक्षा द्विवेदी ने समान थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह नेहरू नगर, में किराए से रहती है। 12 जनवरी को परिवार के साथ गांव गई थी और 17 जनवरी को जब वापस लौटी तो देखा कि किराए के कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत 70 हजार रूपए कैश और 4 से 5 लाख से अधिक का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने मकान मालिक के घर को भी निशाना बनाया, जहां अलमारी के ताले तोड़कर चांदी के सिक्के, चांदी की प्लेट और अन्य कीमती सामान चोरी किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने अपने परिजनों और मकान मालिक को सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल समान थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *