रीवा में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म:सोशल मीडिया पर 5 दिन पहले हुई थी दोनों की दोस्ती; आरोपी भी है नाबालिग

रीवा में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म:सोशल मीडिया पर 5 दिन पहले हुई थी दोनों की दोस्ती; आरोपी भी है नाबालिग

रीवा में इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती महज पांच दिन में गंभीर अपराध में बदल गई। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अमहिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी बिछिया थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों मिलने लगे। घटना 27 फरवरी (शुक्रवार) को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित पीड़िता की सहेली के कमरे में हुई। आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद शनिवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने इंस्टाग्राम चैट, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मेडिकल परीक्षण में भी घटना की पुष्टि हुई है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। यह मामला रीवा का है, जहां पुलिस नाबालिगों से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *