रतलाम में नाम बदलकर युवती से दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। आरोपी इमरान ने खुद को ‘सोनू’ बताकर युवती को फंसाया। उसने पहले महिला को उसके पति से अलग करवाया, फिर लिव-इन में रखकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी पूर्व में एमडी ड्रग्स की तस्करी में भी पकड़ा जा चुका है और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी रह चुका है। मोबाइल चेक किया तो पता चला मुस्लिम है औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी इमरान (पिता मैमुद हुसैन) निवासी शहर सराय के खिलाफ केस दर्ज किया है। तलाक होते ही शादी से पलटा, जान से मारने की धमकी पीड़िता का 8 नवंबर 2024 को पति से तलाक हो गया। जब उसने इमरान से शादी करने को कहा, तो वह मुकर गया। उसने युवती को पत्नी की तरह रखकर लगातार संबंध बनाए। 26 दिसंबर 2025 को जब युवती ने विरोध किया, तो इमरान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पर बीएनएस की धारा 64(1), 64(2)(m) व 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। 2 महीने पहले MD ड्रग्स के साथ पकड़ाया था आरोपी इमरान आदतन अपराधी है। 2 महीने पहले ही स्टेशन रोड थाना पुलिस ने उसे और उसके साथी कयामुद्दीन को 3.7 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। वह बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है, हालांकि बाद में उसे पद से हटा दिया गया था। ड्रग्स मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अब पुलिस रेप केस में उसकी तलाश कर रही है।


