राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से ली जा रही आरएएस भर्ती-2024 में इंटरव्यू के अस्थाई रूप से सफल 29 अभ्यर्थी पात्रता हासिल नहीं करने के कारण बाहर हो गए हैं। आयोग ने अब इनके स्थान पर 29 नए अभ्यर्थियों को मौका दिया है। वर्ग संशोधन के कारण 18 अभ्यर्थी दौड़ से ही बाहर हो गए। आयोग की ओर से जारी लिस्ट में यह खुलासा हुआ है। आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया- आरएएस 2024 की मुख्य परीक्षा के परिणाम में विभागीय कर्मचारी, उत्कृष्ट खिलाड़ी, भूतपूर्व सैनिक तथा विशेष योग्यजन वर्ग के पदों के विरुद्ध साक्षात्कार के लिए अस्थाई रुप से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें से जो अभ्यर्थी अपात्र हो गए हैं, उनके विरुद्ध 29 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है। इन सभी के रोल नंबर जारी किए गए हैं। अस्थाई रूप से सफल विशेष योग्यजन वर्ग के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण अजमेर के जेएलएन अस्पताल में कराया जाएगा। इसकी तिथि अलग से दी जाएगी। इंटरव्यू की तारीख भी अलग से जारी की जाएगी। वर्ग संशोधन के चलते 11 बाहर हो गए मुख्य परीक्षा के परिणाम में संबंधित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 11 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए असफल घोषित कर दिया गया है। प्रारम्भिक परीक्षा के जारी किए गए परिणाम के अन्तर्गत सम्बन्धित संशोधित वर्ग के कट ऑफ मार्क्स में नहीं आने के कारण 2 अभ्यर्थियों को-मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किया गया है। 19 से भर सकेंगे डिटेल आवेदन फार्म 8 अक्टूबर 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम के क्रम में 26 दिसंबर 2025 तथा 18 मार्च 2026 को जारी किए गए परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने का लिंक 19 से 23 मार्च 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक) उपलब्ध रहेगा। इसके पश्चात् कोई अवसर देय नहीं होगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाइन भरें। आयोग द्वारा ऑफलाईन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आरएएस-2024 – 1096 पदों पर वैकेंसी आरएएस-2024 से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… आरएएस मेंस-2024 का रिजल्ट घोषित:2461 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 17-18 जून को हुआ था एग्जाम RAS प्री-2024 का रिजल्ट जारी:जनरल कैटेगरी में मेल की कटऑफ 71.59 और फीमेल की 69.80 रही अब 1096 पदों पर होगी RAS-2024 भर्ती:RPSC ने 363 पद बढ़ाए RPSC ने 733 पदों पर निकाली RAS की भर्ती
RAS-2024 में 29 अभ्यर्थी अयोग्य, नए कैंडिडेट्स को मौका:19 से भर सकेंगे डिटेल आवेदन फार्म; 1096 पदों पर निकली थी वैकेंसी


