राजसमंद में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सैंपलिंग की। दूध-पनीर के सैंपल लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 100 फीट रोड स्थित श्री कृष्णा मिल्क डेयरी से दूध एवं पनीर के नमूने लिए गए। इसके अलावा कांकरोली बस स्टैंड स्थित पालीवाल मिल्क प्रोडक्ट से भी दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। तरबूज के नमूने लिए उन्होंने बताया कि इन दिनों कृषि मंडी में तरबूज की अधिक आवक को देखते हुए कांकरोली और नाथद्वारा क्षेत्र से भी तरबूज के नमूने एकत्र किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला उदयपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र डांगी और सहायक महेन्द्र सिंह भी टीम में शामिल रहे।


