रायगढ़ मे 2 लाख 10 हजार की चोरी:कैश समेत जेवरात को पार किया, दो अलग-अलग मामले में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

रायगढ़ मे 2 लाख 10 हजार की चोरी:कैश समेत जेवरात को पार किया, दो अलग-अलग मामले में चोरों ने घटना को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में दो अलग-अलग मामलों में अज्ञात चोरों ने 2 लाख 10 हजार रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों परिवार घर में ताला लगा कर त्यौहार मनाने बाहर गया था। तभी चोरों ने मौका पाकर कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात को पार कर दिया। मामले में संबंधित थाना में अपराध दर्ज कराया गया है। पहला मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिट्ठुमुड़ा का रहने वाला शिव कुमार साव 42 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पीडी काॅमर्स काॅलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है। शनिवार की सुबह वह त्यौहार मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ बड़े भंडार गया था। जहां से सोमवार को वह वापस अपने घर पहुंचा। तब उसने देखा कि कमरे में लगा ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी खुला है और उसके लाॅकर में रखे कैश 80 हजार व सोने चांदी के जेवरात समेत 1 लाख 20 हजार के सामान को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। आसपास पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर थाना पहुंचकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अलमारी का लाॅकर तोड़कर चोरी
वहीं दूसरी मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां रामभांठा में रहने वाला अनिल कुजूर 52 साल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में काम करता है। वह 26 दिसबंर को वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए गृह ग्राम बासाडीह जिला जशपुर गया था। अगले दिन उसके मकान मालिक ने उसे फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह वापस अपने घर आया और भीतर जाकर देखने में जानकारी मिला कि अलमारी का लाॅकर टूटा है। उसमें रखे 90 हजार के आसपास के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी हो गई है। जिसके बाद उसने थाना में सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *