रायगढ़ में 2 दिनों में 228 का बिजली लाईन कटा:134 लोगों से 25 लाख वसूले गए, बाहर से आयी टीम ने की कार्रवाई

रायगढ़ में 2 दिनों में 228 का बिजली लाईन कटा:134 लोगों से 25 लाख वसूले गए, बाहर से आयी टीम ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कई ऐसे लोग हैं, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जिन बकायादारों का 10 हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया है, उन बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई की और 2 दिनों में 228 लोगों को बिजली कनेक्शन काटा गया। दूसरे जिले से करीब 12 टीम आयी थी और इसमें जेई, 2 लाईनमेन समेत अन्य कर्मचारी थी। जो मंगलवार को शहर में बकायादारों का बिजली कनेक्शन काटने निकले। ऐसे में पहले दिन 203 लोगों की सूची थी। जिन्होंने 65 लाख का बिल नहीं पटाया था। जब यह टीम बिजली कनेक्शन काटने पहुंची, तो 73 लोगों ने मौके पर बिजली बिल का भुगतान कर दिया। इससे करीब 15 लाख रुपये की वसूली की गई और 130 बकायादारों का लाईन काटा गया। इसके अलावा दूसरे दिन यानि बुधवार को दिन भी यह अभियान चला और 199 लोगों की सूची में 62 लाख बकाया था। जहां 61 लोगों ने करीब 10 लाख रुपये का बकाया बिल का भुगतान किया। इस कार्रवाई में 98 लोगों की लाईन काटी गई।
अब इन पर करेंगे निगरानी
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2 दिनों में 228 लोगों की बिजली लाईन काटी गई है। ऐसे में अब इन पर निगरानी की जाएगी। ताकि ये बिना बिल पटाए विद्युत उपयोग न कर सके। ऐसे करते पाए जाने पर इन पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही गई है।
पहले भी की गई कार्रवाई
इससे पहले दिसबंर माह में बिजली विभाग ने 2 दिनों तक अभियान चलाया था। जिसमें 10 हजार से 40 हजार के बीच के ऐसे उपभोक्ता जो बिजली बिल नहीं पटाए थे। उन पर कार्रवाई की गई थी। जहां 298 बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए थे और इसमें 153 लोगों से 37 लाख रुपए वसूली की गई थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *