रायबरेली में पिता- सौतेली मां ने बेटे को मारा डाला:अवैध संबंध के चलते गला दबाकर हत्या की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली में पिता- सौतेली मां ने बेटे को मारा डाला:अवैध संबंध के चलते गला दबाकर हत्या की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव में एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में मृतक के पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पिता ने अवैध संबंधों के चलते अपने बेटे की गला दबाकर हत्या की थी। बीते शनिवार को रानीखेड़ा गांव में युवक रोशन लाल का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के पिता छेदालाल ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस की गहन जांच के दौरान सामने आया कि मृतक रोशन लाल अक्सर शराब के नशे में अपनी सौतेली मां अर्चना के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। घटना से एक दिन पहले रोशन लाल का गांव के कुछ लोगों से झगड़ा भी हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर रोशन लाल के पिता छेदालाल और सौतेली मां अर्चना ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रोशन लाल का मोबाइल फोन गायब था, जिसे सौतेली मां अर्चना की निशानदेही पर घर से लगभग 300 मीटर दूर खेत से बरामद किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक बताया जाता है कि छेदा लाल की पहली पत्नी का निधन हो गया। जिसके बाद मृतक के पिता ने दूसरी महिला को बगैर शादी किए हुए अपने घर पर पत्नी बनाकर रख लिया। इसके बाद मृतक युवक रोशन लाल द्वारा आए दिन शराब पीकर उसे महिला से मारपीट की जाती थी। मारपीट के दौरान कई बार दोनों पक्षों द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को भी बुलाया गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह करने के बाद शांत करवा दिया जाता था। पुलिस ने मृतक के पिता छेदालाल (पुत्र श्रीराम) और सौतेली मां अर्चना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *