पूर्णिया में रंगे हाथ धराया चोर:मोबाइल झपटकर बाइक से भाग रहा था, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले किया

पूर्णिया में रंगे हाथ धराया चोर:मोबाइल झपटकर बाइक से भाग रहा था, पिटाई के बाद लोगों ने किया पुलिस के हवाले किया

पूर्णिया में मोबाइल झपटकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर जुटे लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मो. मुख्तार के के तौर पर हुई है। जो मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। । घटना शहर के फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी के राजेंद्र बाल उद्यान के पास की है। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि बनमनखी के रहने वाले एक युवक के हाथ से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार होने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश का पीछा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे। बदमाश को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना था जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास सामने आया है। पहले भी कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हो चुका है। करीब पांच महीने पहले ग्रीन पार्क के पास पूर्णिया कॉलेज की छात्रा नीति कुमारी का भी बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। इस मामले में छात्रा ने के.हाट थाना में केस भी दर्ज कराया था, लेकिन अब तक गिरोह पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों शहर में बाइक सवार मोबाइल झपट्‌टामार गिरोह सक्रिय है। खासकर लड़कियों, छात्रों और अकेले चल रहे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो जाते हैं। इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में बढ़ रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लग सके। पूर्णिया में मोबाइल झपटकर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर जुटे लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पिटाई के बाद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मो. मुख्तार के के तौर पर हुई है। जो मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। । घटना शहर के फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी के राजेंद्र बाल उद्यान के पास की है। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने बताया कि बनमनखी के रहने वाले एक युवक के हाथ से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार होने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश का पीछा कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच भीड़ में मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचे। बदमाश को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीना था जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास सामने आया है। पहले भी कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार हो चुका है। करीब पांच महीने पहले ग्रीन पार्क के पास पूर्णिया कॉलेज की छात्रा नीति कुमारी का भी बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। इस मामले में छात्रा ने के.हाट थाना में केस भी दर्ज कराया था, लेकिन अब तक गिरोह पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों शहर में बाइक सवार मोबाइल झपट्‌टामार गिरोह सक्रिय है। खासकर लड़कियों, छात्रों और अकेले चल रहे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। आए दिन मोबाइल छीनकर बदमाश फरार हो जाते हैं। इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि शहर में बढ़ रही मोबाइल झपटमारी की घटनाओं पर लगाम लग सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *