पूर्णिया में सगे भाई ने भाई को गोली मारी:जमीन विवाद में दिया वारदात को अंजाम, सीने में दागी बुलेट; आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया में सगे भाई ने भाई को गोली मारी:जमीन विवाद में दिया वारदात को अंजाम, सीने में दागी बुलेट; आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया में सगे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे की वजह जमीनी विवाद है। मृतक मृतक की पहचान कटैया गांव निवासी राणा प्रताप दास(60) के तौर पर हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। घटना बड़हरा कोठी प्रखंड के रूपेश्वरी ओपी की है। सीने में मारी गोली मृतक की पत्नी किरण देवी ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद विवाद चल रहा था। इस विवाद में मनोज चौपाल ने जान से मारने की धमकी भी थी। हालांकि इस बात को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। पति राणा प्रताप दास शनिवार रात में बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान मनोज घर में घुसा। अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मेरे चीखने पर मनोज भागने लगा। हालांकि फायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। बेटे नीरज कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
सांसद प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे जानकारी मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू और समाजसेवी दीपक कुमार जीएमसीएच पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। सांसद की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में मदद की। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्णिया में सगे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे की वजह जमीनी विवाद है। मृतक मृतक की पहचान कटैया गांव निवासी राणा प्रताप दास(60) के तौर पर हुई है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। घटना बड़हरा कोठी प्रखंड के रूपेश्वरी ओपी की है। सीने में मारी गोली मृतक की पत्नी किरण देवी ने बताया कि दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद विवाद चल रहा था। इस विवाद में मनोज चौपाल ने जान से मारने की धमकी भी थी। हालांकि इस बात को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। पति राणा प्रताप दास शनिवार रात में बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान मनोज घर में घुसा। अचानक फायरिंग कर दी। गोली सीधे सीने में लगी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मेरे चीखने पर मनोज भागने लगा। हालांकि फायरिंग की आवाज सुनकर घर वाले और आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने आरोपी को धर दबोचा। बेटे नीरज कुमार के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।
सांसद प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे जानकारी मिलते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के प्रतिनिधि आदिल आरजू और समाजसेवी दीपक कुमार जीएमसीएच पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली। सांसद की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। परिजनों को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में मदद की। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई मनोज चौपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *