पूर्णिया में सीओ के फर्जी सिग्नेचर से लाखों का गबन:सरकारी खाते से 24.27 लाख की अवैध निकासी, आरोपी नाजिर गिरफ्तार

पूर्णिया में सीओ के फर्जी सिग्नेचर से लाखों का गबन:सरकारी खाते से 24.27 लाख की अवैध निकासी, आरोपी नाजिर गिरफ्तार

पूर्णिया के रुपौली अंचल कार्यालय से भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। तत्कालीन नाजिर और LDC स्टाफ शिशिर कुमार पर सीओ के फर्जी सिग्नेचर से सरकारी खाते से 24. 27 लाख की अवैध निकासी करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही CO शिवानी सुरभी ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि मामला तब उजागर हुआ, जब उन्होंने नियमित जांच के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सरकारी खाते का बैंक स्टेटमेंट मंगवाया। जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच खाते से बार-बार बड़ी रकम की निकासी की गई है। जब इन रुपए से जुड़ी जांच शुरू हुई, तो भारी गड़बड़ी सामने आई। किस्तों में निकाले गए रुपए बैंक स्टेटमेंट की जांच में ये साफ हुआ कि आरोपी शिशिर कुमार ने सीओ का फर्जी सिग्नेचर करके चेक के जरिए किस्तों में 24 लाख 27 हजार 840 रुपए निकाले गए हैं। ये रकम पूरी तरह सरकारी राजस्व की थी, जिसका इस्तेमाल निजी तौर पर किया गया। शिशिर कुमार वर्तमान में धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में बहाल हैं। इसके बावजूद उसने अब तक रुपौली अंचल नजारत का प्रभार नए नाजिर को नहीं सौंपा था। प्रभार सौंपने में हो रही देरी को लेकर सीओ लगातार पत्राचार कर रहे थे। जब शक गहराया और रोकड़ बही और अन्य वित्तीय दस्तावेज मांगे गए, तो LDC स्टाफ इससे जुड़ा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। यहीं से पूरा मामला संदिग्ध हो गया। सरकारी खाते से बड़ी राशि की अवैध निकासी सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सरकारी खाते से बड़ी राशि की अवैध निकासी की गई है। यह प्रथम दृष्टया सरकारी धन के गबन का गंभीर मामला है, जिसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। लिखित आवेदन के आधार पर FIR रूपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि सीओ की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी नाजिर शिशिर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पूर्णिया के रुपौली अंचल कार्यालय से भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। तत्कालीन नाजिर और LDC स्टाफ शिशिर कुमार पर सीओ के फर्जी सिग्नेचर से सरकारी खाते से 24. 27 लाख की अवैध निकासी करने का आरोप लगा है। मामले की जानकारी मिलते ही CO शिवानी सुरभी ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि मामला तब उजागर हुआ, जब उन्होंने नियमित जांच के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सरकारी खाते का बैंक स्टेटमेंट मंगवाया। जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच खाते से बार-बार बड़ी रकम की निकासी की गई है। जब इन रुपए से जुड़ी जांच शुरू हुई, तो भारी गड़बड़ी सामने आई। किस्तों में निकाले गए रुपए बैंक स्टेटमेंट की जांच में ये साफ हुआ कि आरोपी शिशिर कुमार ने सीओ का फर्जी सिग्नेचर करके चेक के जरिए किस्तों में 24 लाख 27 हजार 840 रुपए निकाले गए हैं। ये रकम पूरी तरह सरकारी राजस्व की थी, जिसका इस्तेमाल निजी तौर पर किया गया। शिशिर कुमार वर्तमान में धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में बहाल हैं। इसके बावजूद उसने अब तक रुपौली अंचल नजारत का प्रभार नए नाजिर को नहीं सौंपा था। प्रभार सौंपने में हो रही देरी को लेकर सीओ लगातार पत्राचार कर रहे थे। जब शक गहराया और रोकड़ बही और अन्य वित्तीय दस्तावेज मांगे गए, तो LDC स्टाफ इससे जुड़ा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। यहीं से पूरा मामला संदिग्ध हो गया। सरकारी खाते से बड़ी राशि की अवैध निकासी सीओ शिवानी सुरभी ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सरकारी खाते से बड़ी राशि की अवैध निकासी की गई है। यह प्रथम दृष्टया सरकारी धन के गबन का गंभीर मामला है, जिसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। लिखित आवेदन के आधार पर FIR रूपौली थानाध्यक्ष अभय रंजन ने बताया कि सीओ की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी नाजिर शिशिर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *