पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 14 साल के बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया है। मृतक की पहचान सधबेली गांव निवासी मो. जब्बार के बेटे मो. शादिक (14) के तौर पर हुई है। घटना कसबा थाना क्षेत्र की है। पिता मो. जब्बार ने बताया कि बेटा घर से खेत के लिए निकला था। खेत से काम कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गई। बेटे को कुचल दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी घनी बस्ती है। सड़क के दोनों तरफ घर है। चालक तेज रफ्तार मे वाहन चलाते हैं, जिससे अक्सर गांव के लोग सड़क हादसे के शिकार हो जाते हैं। पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 14 साल के बच्चे को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। खेत से घर लौटते समय हादसा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया है। मृतक की पहचान सधबेली गांव निवासी मो. जब्बार के बेटे मो. शादिक (14) के तौर पर हुई है। घटना कसबा थाना क्षेत्र की है। पिता मो. जब्बार ने बताया कि बेटा घर से खेत के लिए निकला था। खेत से काम कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गई। बेटे को कुचल दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि काफी घनी बस्ती है। सड़क के दोनों तरफ घर है। चालक तेज रफ्तार मे वाहन चलाते हैं, जिससे अक्सर गांव के लोग सड़क हादसे के शिकार हो जाते हैं।


