पूर्णिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई:बीच सड़क पर पलटी, कार को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा; ड्राइवर GMCH में एडमिट

पूर्णिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई:बीच सड़क पर पलटी, कार को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा; ड्राइवर GMCH में एडमिट

पूर्णिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। इसमें एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था। वो बुरी तरह जख्मी हुआ है। एंबुलेंस पर नंबर प्लेट(GJO2AT7027) लगा है। मगर ये गाड़ी किसकी है, अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना शहर के लाइन बाजार चौक के समीप की है। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज रफ्तार में लाइन बाजार चौक से होकर गुजर रही थी। तभी कार को ओवरटेक करने में अचानक डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी। सूचना पाकर सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, एसआई पंकज कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन GMCH में एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। क्रेन से गाड़ी को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पूर्णिया में तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसा ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। इसमें एम्बुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त कार में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था। वो बुरी तरह जख्मी हुआ है। एंबुलेंस पर नंबर प्लेट(GJO2AT7027) लगा है। मगर ये गाड़ी किसकी है, अब तक पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना शहर के लाइन बाजार चौक के समीप की है। ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज रफ्तार में लाइन बाजार चौक से होकर गुजर रही थी। तभी कार को ओवरटेक करने में अचानक डिवाइडर से जा टकराई और अनियंत्रित होकर सड़क पर जा पलटी। सूचना पाकर सहायक खजांची थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार, एसआई पंकज कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला। गंभीर हालत को देखते हुए उसे फौरन GMCH में एडमिट कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। क्रेन से गाड़ी को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *