पूर्णिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी:सुरक्षा के नाम पर बाइक सवार को लगाया चूना, 2 लाख के गहने ले उड़े शातिर

पूर्णिया में फर्जी पुलिस बनकर ठगी:सुरक्षा के नाम पर बाइक सवार को लगाया चूना, 2 लाख के गहने ले उड़े शातिर

पूर्णिया में शातिर ठगों ने फर्जी पुलिस बनकर युवक के गहने उड़ा लिए। चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवक को रोका और फिर उससे करीब 2 लाख रुपए की कीमत के सोने की चेन और अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के अमला टोला निवासी प्रभास कुमार के रूप में हुई है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड रोड की है। पीड़ित प्रभास कुमार ने बताया कि बाइक से बस स्टैंड जा रहा था। फोन आने पर शहर के आंबेडकर सेवा सदन के पास बाइक रोककर बात करने लगा। इस दौरान बुलेट से दो युवक पहुंचा। खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि सुरक्षा लिहाज से सादे लिवास में घूम रहे हैं। शहर में छिनतई करने वाले घूम रहे हैं, इसलिए सोने के चेन और अंगूठी उतार दीजिए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए प्रभास से उनकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद उन्होंने गहनों को एक कागज में लपेटा और फिर रुमाल में बांधकर वापस प्रभास के हाथ में दे दिया। बिना किसी शक के उस रुमाल को अपनी पैंट की जेब में रख लिया और वहां से आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें शक हुआ। बाइक रोककर रुमाल खोला तो अंदर गहनों की जगह पत्थर के टुकड़े मिले। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद प्रभास तुरंत वापस टैक्सी स्टैंड रोड पहुंचे और दोनों बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर के. हाट थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पूर्णिया में शातिर ठगों ने फर्जी पुलिस बनकर युवक के गहने उड़ा लिए। चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवक को रोका और फिर उससे करीब 2 लाख रुपए की कीमत के सोने की चेन और अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान मधुबनी थाना क्षेत्र के अमला टोला निवासी प्रभास कुमार के रूप में हुई है। घटना के.हाट थाना क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड रोड की है। पीड़ित प्रभास कुमार ने बताया कि बाइक से बस स्टैंड जा रहा था। फोन आने पर शहर के आंबेडकर सेवा सदन के पास बाइक रोककर बात करने लगा। इस दौरान बुलेट से दो युवक पहुंचा। खुद को पुलिस बताते हुए कहा कि सुरक्षा लिहाज से सादे लिवास में घूम रहे हैं। शहर में छिनतई करने वाले घूम रहे हैं, इसलिए सोने के चेन और अंगूठी उतार दीजिए। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस बदमाशों ने चालाकी दिखाते हुए प्रभास से उनकी सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद उन्होंने गहनों को एक कागज में लपेटा और फिर रुमाल में बांधकर वापस प्रभास के हाथ में दे दिया। बिना किसी शक के उस रुमाल को अपनी पैंट की जेब में रख लिया और वहां से आगे बढ़ गए। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें शक हुआ। बाइक रोककर रुमाल खोला तो अंदर गहनों की जगह पत्थर के टुकड़े मिले। यह देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद प्रभास तुरंत वापस टैक्सी स्टैंड रोड पहुंचे और दोनों बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे वहां से फरार हो चुके थे। पीड़ित ने अपने साथ हुई ठगी को लेकर के. हाट थाना में आवेदन दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *