पूर्णिया में 12 साल की किशोरी से 21 साल के मुस्लिम युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मवेशी लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपना शिकार बनाया। युवक ने लड़की के मुंह पर गमछा बांधा। जबरन उसे गोद में उठाकर बांस के खेत में ले गया। वहां ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान मो. महफूज (21) के रूप में हुई है, जो जानकीनगर थाना क्षेत्र के ध्रुव बिलास के वार्ड 2 का रहने वाला है। पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज है। मवेशी चराकर घर लौट रही थी नाबालिग जानकीनगर पुलिस थाना में दिए कंप्लेन में परिजनों ने ये आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रोजाना की तरह मवेशी लेकर खेत पर गई थी। वहां से लौटने के दौरान युवक ने बच्ची के मुंह में गमछा बांध दिया और उसे गोद में उठाकर जबरन पास के मक्का खेत में ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की। शाम को टहलने निकले लोगों ने बच्ची की आवाज सुनी इसी दौरान इवनिंग वॉक पर निकले कुछ ग्रामीण गांव की मुख्य सड़क से घर लौट रहे थे। तभी उन्हें खेत की ओर से बच्ची की चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी बच्ची को अधमरे हाल में छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत जानकीनगर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जीएमसीएच भेजा घटना की जानकारी देते हुए जानकीनगर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर प्रशासन सख्त है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में 12 साल की किशोरी से 21 साल के मुस्लिम युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता मवेशी लेकर घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे अपना शिकार बनाया। युवक ने लड़की के मुंह पर गमछा बांधा। जबरन उसे गोद में उठाकर बांस के खेत में ले गया। वहां ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना जानकीनगर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान मो. महफूज (21) के रूप में हुई है, जो जानकीनगर थाना क्षेत्र के ध्रुव बिलास के वार्ड 2 का रहने वाला है। पुलिस ने रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज है। मवेशी चराकर घर लौट रही थी नाबालिग जानकीनगर पुलिस थाना में दिए कंप्लेन में परिजनों ने ये आरोप लगाया है कि उनकी बेटी रोजाना की तरह मवेशी लेकर खेत पर गई थी। वहां से लौटने के दौरान युवक ने बच्ची के मुंह में गमछा बांध दिया और उसे गोद में उठाकर जबरन पास के मक्का खेत में ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की। शाम को टहलने निकले लोगों ने बच्ची की आवाज सुनी इसी दौरान इवनिंग वॉक पर निकले कुछ ग्रामीण गांव की मुख्य सड़क से घर लौट रहे थे। तभी उन्हें खेत की ओर से बच्ची की चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तो आरोपी बच्ची को अधमरे हाल में छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने पीछा कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत जानकीनगर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए जीएमसीएच भेजा घटना की जानकारी देते हुए जानकीनगर थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए GMCH पूर्णिया लाया गया है, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर प्रशासन सख्त है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


