पूर्णिया में 12 कारोबारियों से 11.75 लाख की ठगी:कई दुकानों से लाखों का सामान उठाया, भुगतान के नाम पर फर्जी चेक थमाकर शातिर फरार

पूर्णिया में 12 कारोबारियों से 11.75 लाख की ठगी:कई दुकानों से लाखों का सामान उठाया, भुगतान के नाम पर फर्जी चेक थमाकर शातिर फरार

पूर्णिया शहर में 12 कारोबारियों से 11.75 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एक शख्स ने खुद को कारोबारी बताकर बाजार में अपनी पहचान बनाई, दुकानदारों का भरोसा जीता। मौका मिलते ही दुकानों से लाखों का सामान उठाया और भुगतान के नाम पर फर्जी चेक थमा कर घर छोड़कर फरार हो गया। घटना के.हाट थाना क्षेत्र इलाके से जुड़ी है। वहीं मामला तब खुला जब व्यापारी चेक लेकर बैंक पहुंचे। बैंक में चेक जमा करने से पहले ही आरोपी का मोबाइल बंद मिला और उसकी दुकान भी खाली पाई गई। इसके बाद व्यापारियों को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इस पूरे मामले में अलग-अलग दुकानदारों से कुल करीब 11 लाख 75 हजार 373 रुपये की ठगी हुई है। ठगी के शिकार कारोबारियों में ये शामिल ठगी का शिकार हुए व्यापारियों में राधिका डिस्ट्रीब्यूटर्स से 2 लाख 1 हजार 837 रुपये, मोदी एंटरप्राइजेज से 87 हजार 466 रुपये, अनमोल डिस्ट्रीब्यूटर्स से 1 लाख 44 हजार 45 रुपये, श्रीराम ट्रेडर्स से 65 हजार 500 रुपये, केसरवानी ट्रेडिंग से 61 हजार 770 रुपये, आयुष्मान मेडिकल एंड सर्जिकल से 1 लाख 7 हजार 386 रुपये, सार्क ट्रेडर्स से 1 लाख 25 हजार 50 रुपये, कैरा एंटरप्राइजेज (कटिहार) से 2 लाख 3 हजार 823 रुपये, श्री कृष्णा से 2 लाख 37 हजार 596 रुपये, ओम एंटरप्राइजेज से 88 हजार 32 रुपये, मां रामदुलारी एंटरप्राइज से 1 लाख 37 हजार 868 रुपये और साह एंटरप्राइजेज से 52 हजार रुपये शामिल हैं। छोटे-छोटे ऑर्डर लेकर समय पर भुगतान किया, बड़ा माल लेकर फरार अनमोल डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर रणवीर कुमार ने बताया कि शातिर धंधेबाज ने शुरुआत में छोटे-छोटे ऑर्डर लेकर समय पर भुगतान किया, जिससे वह भरोसेमंद लगने लगा। इसके बाद उसने एक साथ बड़ा माल उठाया और चेक देकर निकल गया। जब तक चेक बैंक में जमा होता, वह पूरी तरह से गायब हो चुका था। व्यापारियों के अनुसार यह पूरी तरह से प्लानिंग के तहत किया गया फ्रॉड है, जिसमें एक-एक कर कई दुकानों को निशाना बनाया गया। घटना के बाद शहर के व्यापारियों में डर और नाराजगी दोनों है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब कारोबार करना भी जोखिम भरा होता जा रहा है। सभी पीड़ितों ने मिलकर थाने में लिखित आवेदन दिया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी देते हुए के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया शहर में 12 कारोबारियों से 11.75 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एक शख्स ने खुद को कारोबारी बताकर बाजार में अपनी पहचान बनाई, दुकानदारों का भरोसा जीता। मौका मिलते ही दुकानों से लाखों का सामान उठाया और भुगतान के नाम पर फर्जी चेक थमा कर घर छोड़कर फरार हो गया। घटना के.हाट थाना क्षेत्र इलाके से जुड़ी है। वहीं मामला तब खुला जब व्यापारी चेक लेकर बैंक पहुंचे। बैंक में चेक जमा करने से पहले ही आरोपी का मोबाइल बंद मिला और उसकी दुकान भी खाली पाई गई। इसके बाद व्यापारियों को समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इस पूरे मामले में अलग-अलग दुकानदारों से कुल करीब 11 लाख 75 हजार 373 रुपये की ठगी हुई है। ठगी के शिकार कारोबारियों में ये शामिल ठगी का शिकार हुए व्यापारियों में राधिका डिस्ट्रीब्यूटर्स से 2 लाख 1 हजार 837 रुपये, मोदी एंटरप्राइजेज से 87 हजार 466 रुपये, अनमोल डिस्ट्रीब्यूटर्स से 1 लाख 44 हजार 45 रुपये, श्रीराम ट्रेडर्स से 65 हजार 500 रुपये, केसरवानी ट्रेडिंग से 61 हजार 770 रुपये, आयुष्मान मेडिकल एंड सर्जिकल से 1 लाख 7 हजार 386 रुपये, सार्क ट्रेडर्स से 1 लाख 25 हजार 50 रुपये, कैरा एंटरप्राइजेज (कटिहार) से 2 लाख 3 हजार 823 रुपये, श्री कृष्णा से 2 लाख 37 हजार 596 रुपये, ओम एंटरप्राइजेज से 88 हजार 32 रुपये, मां रामदुलारी एंटरप्राइज से 1 लाख 37 हजार 868 रुपये और साह एंटरप्राइजेज से 52 हजार रुपये शामिल हैं। छोटे-छोटे ऑर्डर लेकर समय पर भुगतान किया, बड़ा माल लेकर फरार अनमोल डिस्ट्रीब्यूटर के प्रोपराइटर रणवीर कुमार ने बताया कि शातिर धंधेबाज ने शुरुआत में छोटे-छोटे ऑर्डर लेकर समय पर भुगतान किया, जिससे वह भरोसेमंद लगने लगा। इसके बाद उसने एक साथ बड़ा माल उठाया और चेक देकर निकल गया। जब तक चेक बैंक में जमा होता, वह पूरी तरह से गायब हो चुका था। व्यापारियों के अनुसार यह पूरी तरह से प्लानिंग के तहत किया गया फ्रॉड है, जिसमें एक-एक कर कई दुकानों को निशाना बनाया गया। घटना के बाद शहर के व्यापारियों में डर और नाराजगी दोनों है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और अब कारोबार करना भी जोखिम भरा होता जा रहा है। सभी पीड़ितों ने मिलकर थाने में लिखित आवेदन दिया है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी देते हुए के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *