पटना के राजीव नगर इलाके में एक महिला से जालसाज ने राज्यपाल बनाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनीता मिश्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना नाम युवराज प्रताप सिंह बताया था। उसने दावा किया कि उसकी सीधी बातचीत एक बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष से होती है और वह उन्हें राज्यपाल बनवा सकता है। बेटे को हीरो बनाने और संपत्ति दिलाने का झांसा महिला के अनुसार आरोपी ने यह भी कहा कि वह उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बना देगा। इसके अलावा उसने शिमला में जमीन, एसके पुरी में मकान और दिल्ली में फ्लैट दिलाने का भी वादा किया। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाने के लिए अशोक और शहनवाज नाम के दो लोगों से फोन पर बात कराई और उनसे एक बड़े नेता से बात कराने को कहा। महिला का दावा है कि उनकी भी एक व्यक्ति से बात कराई गई, जिसकी आवाज उस नेता जैसी लग रही थी। दो किस्तों में लिए 10 लाख रुपये इन सब बातों से प्रभावित होकर महिला ने आरोपी को दो किस्तों में 10 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने यह भी कहा कि उनके राज्यपाल बनने से संबंधित कागजात राष्ट्रपति के पास भेज दिए गए हैं और जल्द ही उस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। शिमला ले जाकर जमीन भी दिखाई महिला के मुताबिक आरोपी उन्हें उन्हीं के पैसों से शिमला भी ले गया और वहां जमीन दिखाकर भरोसा दिलाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी आरोपी से मुलाकात उनके घर के नीचे किराये पर चल रहे एक पार्लर में हुई थी। फिलहाल राजीव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है। पटना के राजीव नगर इलाके में एक महिला से जालसाज ने राज्यपाल बनाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनीता मिश्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अपना नाम युवराज प्रताप सिंह बताया था। उसने दावा किया कि उसकी सीधी बातचीत एक बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष से होती है और वह उन्हें राज्यपाल बनवा सकता है। बेटे को हीरो बनाने और संपत्ति दिलाने का झांसा महिला के अनुसार आरोपी ने यह भी कहा कि वह उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बना देगा। इसके अलावा उसने शिमला में जमीन, एसके पुरी में मकान और दिल्ली में फ्लैट दिलाने का भी वादा किया। आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाने के लिए अशोक और शहनवाज नाम के दो लोगों से फोन पर बात कराई और उनसे एक बड़े नेता से बात कराने को कहा। महिला का दावा है कि उनकी भी एक व्यक्ति से बात कराई गई, जिसकी आवाज उस नेता जैसी लग रही थी। दो किस्तों में लिए 10 लाख रुपये इन सब बातों से प्रभावित होकर महिला ने आरोपी को दो किस्तों में 10 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने यह भी कहा कि उनके राज्यपाल बनने से संबंधित कागजात राष्ट्रपति के पास भेज दिए गए हैं और जल्द ही उस पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। शिमला ले जाकर जमीन भी दिखाई महिला के मुताबिक आरोपी उन्हें उन्हीं के पैसों से शिमला भी ले गया और वहां जमीन दिखाकर भरोसा दिलाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी आरोपी से मुलाकात उनके घर के नीचे किराये पर चल रहे एक पार्लर में हुई थी। फिलहाल राजीव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच की जा रही है।


