पटना में छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार:मारपीट कर अपार्टमेंट की छत पर ले गया था दोस्त, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

पटना में छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार:मारपीट कर अपार्टमेंट की छत पर ले गया था दोस्त, वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

पटना में एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है। आरोपी लड़का पीड़ित का दोस्त है। पीड़ित अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से बातें किया करता था। इसी को लेकर दोनों में लड़ाई हुई थी। पीड़ित युवक को एक अपार्टमेंट की छत पर ले जाया गया। आरोपी के साथ 2-3 लड़के और थे। छत पर पीड़ित के साथ पहले मारपीट की गई, फिर न्यूड करके उसके साथ गलत किया गया। आरोपी ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। आरोपी अब धमकी दे रहे कि कुछ रुपए दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद पीड़ित छात्र अपने परिजन के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है। मामला 29 दिसंबर का है, 3 जनवरी को एफआईआर हुई। आज पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र का है। पार्सल रिसीव करने के बहाने हॉस्टल के नीचे बुलाया पीड़ित छात्र (22) पटना के एक बॉयज हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। छात्र ने शिकायत में बताया है कि 29 दिसंबर को मुझे एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने बोला कि मेरा पार्सल आया है। रिसीव करने के लिए मुझे हॉस्टल के नीचे बुलाया गया। मैं जब नीचे गया तो वहां 4 लड़के थे, उसके साथ मेरा दोस्त अमृतांशु भी था। जो 10वीं में मेरे साथ पढ़ाई करता था। उनलोगों ने मुझे पीटा। मैंने विरोध किया तो मुझे गाड़ी में बैठाकर एक अपार्टमेंट में ले गए। उसके सबसे ऊपर वाले तल्ले पर मेरा मोबाइल लिया और पासवर्ड डालने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर वे लोग मुझे मारने लगे। तब मैंने पासवर्ड डाल दिया। फिर उनलोगों ने 600 रुपए ट्रांसफर कर लिए। सोने की चेन छीन ली। 5 हजार नगद भी ले लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही श्री कृष्णापुरी के थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों दोस्त हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। जिसने आरोप लगाया है वह आरोपी की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। फिलहाल आरोपी युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पटना में रहकर वह भी पढ़ाई करता है। पीड़ित का मेडिकल करा लिया गया है। छानबीन जारी है। पटना में एक युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ है। आरोपी लड़का पीड़ित का दोस्त है। पीड़ित अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से बातें किया करता था। इसी को लेकर दोनों में लड़ाई हुई थी। पीड़ित युवक को एक अपार्टमेंट की छत पर ले जाया गया। आरोपी के साथ 2-3 लड़के और थे। छत पर पीड़ित के साथ पहले मारपीट की गई, फिर न्यूड करके उसके साथ गलत किया गया। आरोपी ने वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। आरोपी अब धमकी दे रहे कि कुछ रुपए दो नहीं तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसके बाद पीड़ित छात्र अपने परिजन के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है। मामला 29 दिसंबर का है, 3 जनवरी को एफआईआर हुई। आज पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना श्री कृष्णापुरी थाना क्षेत्र का है। पार्सल रिसीव करने के बहाने हॉस्टल के नीचे बुलाया पीड़ित छात्र (22) पटना के एक बॉयज हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। छात्र ने शिकायत में बताया है कि 29 दिसंबर को मुझे एक अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने बोला कि मेरा पार्सल आया है। रिसीव करने के लिए मुझे हॉस्टल के नीचे बुलाया गया। मैं जब नीचे गया तो वहां 4 लड़के थे, उसके साथ मेरा दोस्त अमृतांशु भी था। जो 10वीं में मेरे साथ पढ़ाई करता था। उनलोगों ने मुझे पीटा। मैंने विरोध किया तो मुझे गाड़ी में बैठाकर एक अपार्टमेंट में ले गए। उसके सबसे ऊपर वाले तल्ले पर मेरा मोबाइल लिया और पासवर्ड डालने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर वे लोग मुझे मारने लगे। तब मैंने पासवर्ड डाल दिया। फिर उनलोगों ने 600 रुपए ट्रांसफर कर लिए। सोने की चेन छीन ली। 5 हजार नगद भी ले लिया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही श्री कृष्णापुरी के थानेदार जितेंद्र राणा ने बताया कि दोनों दोस्त हैं। पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। जिसने आरोप लगाया है वह आरोपी की गर्लफ्रेंड से बातचीत करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। फिलहाल आरोपी युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पटना में रहकर वह भी पढ़ाई करता है। पीड़ित का मेडिकल करा लिया गया है। छानबीन जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *