पानीपत में डीसी ने FCI अधिकारियों को लगाई फटकार:समालखा मंडी में लापरवाही पर डांट, वेयरहाउस एजेंसी को दिए खरीद के आदेश

पानीपत जिले में जिला उपायुक्त वीरेंद्र सिंह दहिया ने मंगलवार दोपहर समालखा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं खरीद में लापरवाही को लेकर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के अधिकारियों को फटकार लगाई। हालात से नाराज डीसी ने तत्काल प्रभाव से एफसीआई की जगह वेयरहाउस एजेंसी को गेहूं खरीद के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। डीसी ने समालखा के एसडीएम अमित कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि अगले दो दिन में एफसीआई द्वारा गेहूं खरीद शुरू नहीं की गई, तो मार्केट कमेटी सचिव के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगी उपायुक्त ने समालखा लाइन पार स्थित साइलो सेंटर के अब तक शुरू न होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर स्थानीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि केंद्र को तीन-चार दिन में चालू कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करने के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद समालखा मंडी में खरीद व्यवस्था सुस्त रही। सोमवार को हैफेड द्वारा पहली बार 16,700 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, जबकि मंगलवार को एफसीआई को खरीद शुरू करनी थी, लेकिन दोपहर तक कार्य शुरू नहीं हुआ। एफसीआई के एमडी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी करीब दोपहर 2 बजे डीसी और एसपी मंडी पहुंचे और किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने एफसीआई अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के चलते तुरंत खरीद और लिफ्टिंग शुरू की जाए, अन्यथा उनके साथ-साथ एफसीआई के एमडी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में मिली कई कमियां इसके बाद डीसी किसानों के बीच पहुंचे और गेहूं की ढेरियों की नमी की जांच करवाई। मौके पर मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलजीत सिंह सहित कई आढ़ती और किसान मौजूद रहे।उपायुक्त के जाते ही बरसात शुरू हो गई, जिससे मंडी में कई जगह पानी खड़ा हो गया। इस स्थिति ने मंडी में जल निकासी व्यवस्था की कमी को उजागर किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *