पानीपत में वेस्ट कारोबारी को सरेआम गंडासों से काटा:VIDEO में कैद हुई बदमाशों की गुंडागर्दी, कॉलोनी में ही चल रही पुरानी रंजिश

पानीपत में वेस्ट कारोबारी को सरेआम गंडासों से काटा:VIDEO में कैद हुई बदमाशों की गुंडागर्दी, कॉलोनी में ही चल रही पुरानी रंजिश

पानीपत शहर के विकास नगर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार, 3 मार्च को गली नंबर 5 में सरेआम एक वेस्ट कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। हमले की पूरी वारदात पास में ही बनी एक वीडियो में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश सरेआम गंडासे बरसाते नजर आ रहे हैं। गंभीर रूप से घायल कारोबारी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घर के पास घेरकर किया हमला जानकारी के अनुसार, विकास नगर निवासी मनीष (पुत्र रामनिवास), जो पेशे से वेस्ट कपड़ों के कारोबारी हैं, अपनी गली में मौजूद थे। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों के पास तेजधार गंडासे और अन्य हथियार थे। मनीष का कॉलोनी में ही अपना गोदाम है और वह दो बच्चों के पिता हैं। बचाव की कोशिश, पर सिर पर लगा वार मौके पर बनी वीडियो में खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। मनीष ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश के गंडासे को हाथ से पकड़कर खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच दूसरे हमलावर ने उनके सिर पर गंडासे से जोरदार वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही मनीष जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। दहशत में रहे लोग, वीडियो में कैद हुई चीख-पुकार वारदात के समय आस-पड़ोस के लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो बना रही एक महिला की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है, लेकिन बदमाशों के हाथ में नग्न हथियार देखकर किसी की भी आगे आकर उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सभी को डर था कि हमलावर उन पर भी वार कर सकते हैं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रेम अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी परिजन मनीष को तुरंत शहर के प्रेम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। ये रंजिश दो गली पीछे रह रहे युवकों से होनी सामने आई है। हालांकि पुलिस हर पहलू से तफ्तीश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *