पलवल में कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमला:सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार, दूध सप्लाई कर लौट रहा था

पलवल में कार सवार बदमाशों ने युवक पर किया हमला:सोने की चेन और नकदी लूटकर फरार, दूध सप्लाई कर लौट रहा था

पलवल के चांदहट थाना क्षेत्र में एक दूध विक्रेता पर कार सवार युवकों ने जानलेवा हमला किया है। हमलावरों ने पीड़ित से नकदी और सोने की चेन लूट ली, साथ ही फायरिंग का भी आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि टीकरी गुर्जर गांव निवासी मोहित दूध सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह फरीदाबाद से दूध का भुगतान लेकर अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे।
कार से मारी टक्कर रसूलपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पीछे से आ रही एक सफेद स्विफ्ट कार ने उन्हें जान से मारने की नीयत से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहित सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से एक और सफेद इटोस कार भी वहां आकर रुकी। दोनों कारों में सवार करीब 12 नकाबपोश युवक लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और अवैध हथियार लेकर उतरे और मोहित पर हमला कर दिया। नकदी और सोने की चेन लूटी मोहित का आरोप है कि हमलावरों ने उनसे एक लाख 17 हजार रुपए नकद और पांच तोले की सोने की चेन लूट ली। इसी दौरान एक आरोपी का नकाब हट गया, जिसकी पहचान बडोली गांव निवासी अतुल के रूप में हुई। मोहित द्वारा विरोध करने पर अतुल ने उन पर देशी कट्टे से फायर भी किया, जिसकी गोली उनके कान के पास से निकल गई। जान से मारने की धमकी देकर फरार राहगीरों का शोर सुनकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल मोहित को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने लूट और हवाई फॉयरिंग की बात की पुष्टि नहीं की है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस जांच अधिकारी एएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पास ही स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों और उनकी गाड़ियों की पहचान की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *