पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। स्कॉर्पियो मेदिनीनगर से बारातियों को लेकर जा रहा था। इस हादसे में घर में मौजूद 70 वर्षीय पांचो कुंवर की मौत हो गई। स्कॉर्पियो के टक्कर से घर क्षतिग्रस्त हो गया स्कॉर्पियो स्वर्गीय ननहक पासवान के मिट्टी के घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसी थी। स्कॉर्पियो के टक्कर से घर क्षतिग्रस्त हो गया। महिला घर के मलबे में दब गई। परिजन उसे निकालकर इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे से पूर्व महिला खाना खाकर सोने जा रही थी। एक बाइक भी मलबे में दबकर हुई क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे के दौरान घर के अंदर खड़ी एक बाइक भी दीवार के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, घर के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। वहीं, वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। स्कॉर्पियो मेदिनीनगर से बारातियों को लेकर जा रहा था। इस हादसे में घर में मौजूद 70 वर्षीय पांचो कुंवर की मौत हो गई। स्कॉर्पियो के टक्कर से घर क्षतिग्रस्त हो गया स्कॉर्पियो स्वर्गीय ननहक पासवान के मिट्टी के घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसी थी। स्कॉर्पियो के टक्कर से घर क्षतिग्रस्त हो गया। महिला घर के मलबे में दब गई। परिजन उसे निकालकर इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए।वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे से पूर्व महिला खाना खाकर सोने जा रही थी। एक बाइक भी मलबे में दबकर हुई क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। हादसे के दौरान घर के अंदर खड़ी एक बाइक भी दीवार के मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, घर के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। वहीं, वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।


