पचार गांव में मंदिर सहित 4 जगह चोरी:चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी बांधी,CCTV में नजर आए 2 चोर

पचार गांव में मंदिर सहित 4 जगह चोरी:चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी बांधी,CCTV में नजर आए 2 चोर

सीकर के दांतारामगढ़ थाना इलाके में पचार गांव में चोरों ने एक रात में मंदिर और तीन मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में वारदात करने से पहले चोरों ने कमरों के बाहर कुंडी लगाकर रस्सी से बांध दिया। CCTV फुटेज में 2 चोर रिकॉर्ड हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस चोरों का पता लगा रही है। सबसे पहले चोरों ने खेड़ापति बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां दानपात्र में रखे रुपए चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने मंदिर के पास ही स्थित रोहिताश मीणा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोरों ने जेवरात चोरी किए। इसके बाद चोरों ने मोहनलाल और लालचंद हलवाई के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नगदी की चोरी की। तीनों ही मकान में चोरों ने अंदर सो रहे लोगों के कमरों को बाहर से बंद करके रस्सी बांध दी। सुबह जब लोग उठे तो उन्हें बाहर से कमरे बंद मिले। ऐसे में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर गेट खुलवाए। इसके बाद जब बाहर आकर देखा तो चोरी का पता चला। इसी दौरान मंदिर में भी चोरी होने की बात पता चली। जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिन्होंने मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *