नोएडा में छह साल की बच्ची से रेप:आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने ले गया

सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। परिजन ने आरोपी किशोर के खिलाफ नाबालिग से रेप, धमकी देने और पाक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली व्यक्ति की छह साल की बेटी है। दंपती मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर एक विशेष समुदाय का 16 साल का किशोर रहता है। बुधवार को दंपती काम पर गए थे और बेटी घर पर अकेली थी। बच्ची बुधवार दोपहर दो बजे गली में खेल रही थी। इसी बीच किशोर आया और बच्ची को खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने घर ले गया। वहां पर ले जाकर मुंह दबाकर जबरन गलत काम किया। करीब तीन बजे बच्ची रोते हुए घर पहुंची। गीले कपड़े देखकर संदेह हुआ। मां ने रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई। जानकारी होने पर बच्च्ची के पिता ने सेक्टर 113 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजन की शिकायत पर किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *