नवादा में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। खेत में काम करने के दौरान 2 आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खंती से सिर पर मारकर उसे बिहोश कर दिया। इतने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उनलोगों ने महिला की साड़ी की पल्लू से ही उसका गला घोंट मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। घटना 16 फरवरी(सोमवार) की देर शाम 8 बजे घटी है। रात में परिवार वालों ने महिला का शव नग्न अवस्था में खेत से बरामद किया था। इसके बाद उन्होंने रेप की बात कहकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को दोषी ठहराया है। हालांकि, अभी तक 2 आरोपियों ने रेप की बात कबूल की है। जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, एक नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने पास रखी है। गुरुवार को नाबालिग का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी घटना… घर से 500 मीटर दूर महिला के साथ गैंगरेप हुआ मृतक के बड़े बेटे ने बताया, 16 फरवरी की शाम रोह थाना क्षेत्र में मेरी मां खेत में काम कर रही थी। हम तीन भाई-बहन भी मां के साथ खेत में ही थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर मां ने हमलोगों को घर भेज दिया। उनका कहना था, तुमलोग घर जाकर दूध निकालो। मैं एक घंटे में घर आती हूं। इसके बाद खाना बनाकर खिला दूंगी। हम सभी भाई बहन घर के लिए निकल गए। खेत से हमारा घर 500 मीटर की दूरी पर था। हमने दूध निकाला, फिर गांव में बेच दिया। इतना काम करते-करते करीब एक घंटे से ज्यादा हो गया था। रात के 10 बजे तक जब मां घर नहीं आई तो मैंने सोचा मां को देख आता हूं। जैसे ही मैं खेत के पास पहुंचा, मां के कपड़े फटे थे। साड़ी शरीर से हटी हुई थी। वहीं, सिर से खून निकल रहा था। शव देखकर मैंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 20 मीटर की दूरी पर मिला खंती नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया, सोमवार की रात हमें एक महिला के नग्न अवस्था में शव होने की सूचना मिली। मंगलवार को मैं घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने पूरे इलाके की जांच की। इस दौरान खेत के पास से 20 मीटर की दूरी पर एक खंती मिली। उसने खून लगा हुआ था। इसके अलावा FSL की टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल और कई साक्ष्य जुटाए। वहीं, मंगलवार की दोपहर महिला के परिजनों ने रोह-गोपालपुर रोड को 5 घंटे तक जाम कर दिया था। हमने तुरंत मौके पर पहुंच, परिजन द्वारा FIR लिखवाया। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहकर परिजनों को शांत कर घर भेजा। परिजनों ने FIR में गांव के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसी आधार पर हमने दोनों आरोपियों को मौके पर उठाकर उनलोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान हमने आरोपी दिलीप के फिंगरप्रिंट और खंती पर लगे ऊंगली का मिलान किया गया। इस दौरान फिंगरप्रिंट मैच हुए। इसके बाद हमने आरोपी दिलीप से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद आरोपी ने 2 नाम और बताए। इसी के आधार पर पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे का सामान, गला घोंटने के लिए इस्तेमाल की गई साड़ी, चप्पल और महिला का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। दिलीप यादव ने पूछताछ में कबूल किया कि पुराने जमीनी विवाद के कारण महिला की हत्या की गई है। आरोपियों का कहना था, खलियान के जमीन, बथान में पानी गिराना और जानवर चराने को लेकर 5 सालों से महिला और उसके पति से हमारे घर का विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों परिवारों के बीच लड़ाई होती थी। इसी वजह से हमने महिला के हत्या की योजना बनाई थी।
रामस्वरूप राजवंशी एसपी ने बताया कि दो लोगों ने रेप किया, जबकि नाबालिग की भूमिका पोस्टमार्टम और इंजरी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। दो अन्य संदिग्ध अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। नवादा में महिला के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। खेत में काम करने के दौरान 2 आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद खंती से सिर पर मारकर उसे बिहोश कर दिया। इतने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उनलोगों ने महिला की साड़ी की पल्लू से ही उसका गला घोंट मर्डर कर दिया। इसके बाद शव को खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना के 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। घटना 16 फरवरी(सोमवार) की देर शाम 8 बजे घटी है। रात में परिवार वालों ने महिला का शव नग्न अवस्था में खेत से बरामद किया था। इसके बाद उन्होंने रेप की बात कहकर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को दोषी ठहराया है। हालांकि, अभी तक 2 आरोपियों ने रेप की बात कबूल की है। जिसके बाद दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, एक नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने पास रखी है। गुरुवार को नाबालिग का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया है। अब सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए पूरी घटना… घर से 500 मीटर दूर महिला के साथ गैंगरेप हुआ मृतक के बड़े बेटे ने बताया, 16 फरवरी की शाम रोह थाना क्षेत्र में मेरी मां खेत में काम कर रही थी। हम तीन भाई-बहन भी मां के साथ खेत में ही थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर मां ने हमलोगों को घर भेज दिया। उनका कहना था, तुमलोग घर जाकर दूध निकालो। मैं एक घंटे में घर आती हूं। इसके बाद खाना बनाकर खिला दूंगी। हम सभी भाई बहन घर के लिए निकल गए। खेत से हमारा घर 500 मीटर की दूरी पर था। हमने दूध निकाला, फिर गांव में बेच दिया। इतना काम करते-करते करीब एक घंटे से ज्यादा हो गया था। रात के 10 बजे तक जब मां घर नहीं आई तो मैंने सोचा मां को देख आता हूं। जैसे ही मैं खेत के पास पहुंचा, मां के कपड़े फटे थे। साड़ी शरीर से हटी हुई थी। वहीं, सिर से खून निकल रहा था। शव देखकर मैंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। अगल-बगल के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। 20 मीटर की दूरी पर मिला खंती नवादा एसपी अभिनव धीमान ने बताया, सोमवार की रात हमें एक महिला के नग्न अवस्था में शव होने की सूचना मिली। मंगलवार को मैं घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने पूरे इलाके की जांच की। इस दौरान खेत के पास से 20 मीटर की दूरी पर एक खंती मिली। उसने खून लगा हुआ था। इसके अलावा FSL की टीम ने घटनास्थल से ब्लड सैंपल और कई साक्ष्य जुटाए। वहीं, मंगलवार की दोपहर महिला के परिजनों ने रोह-गोपालपुर रोड को 5 घंटे तक जाम कर दिया था। हमने तुरंत मौके पर पहुंच, परिजन द्वारा FIR लिखवाया। जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कहकर परिजनों को शांत कर घर भेजा। परिजनों ने FIR में गांव के 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इसी आधार पर हमने दोनों आरोपियों को मौके पर उठाकर उनलोगों से पूछताछ की गई। इस दौरान हमने आरोपी दिलीप के फिंगरप्रिंट और खंती पर लगे ऊंगली का मिलान किया गया। इस दौरान फिंगरप्रिंट मैच हुए। इसके बाद हमने आरोपी दिलीप से कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद आरोपी ने 2 नाम और बताए। इसी के आधार पर पुलिस ने 2 युवकों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, एक नाबालिग से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के पास से हत्या में इस्तेमाल लोहे का सामान, गला घोंटने के लिए इस्तेमाल की गई साड़ी, चप्पल और महिला का मंगलसूत्र बरामद किया गया है। दिलीप यादव ने पूछताछ में कबूल किया कि पुराने जमीनी विवाद के कारण महिला की हत्या की गई है। आरोपियों का कहना था, खलियान के जमीन, बथान में पानी गिराना और जानवर चराने को लेकर 5 सालों से महिला और उसके पति से हमारे घर का विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों परिवारों के बीच लड़ाई होती थी। इसी वजह से हमने महिला के हत्या की योजना बनाई थी।
रामस्वरूप राजवंशी एसपी ने बताया कि दो लोगों ने रेप किया, जबकि नाबालिग की भूमिका पोस्टमार्टम और इंजरी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। दो अन्य संदिग्ध अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


