नवादा में एक सरकारी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर हमला किया गया है। बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मंगलम जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने पत्थर से वार कर डॉक्टर के सिर को फाड़ दिया।डॉक्टर एस.एस. मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी खत्म कर लौटते समय दो लोग आए, जो नशे में लग रहे थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के आवेदन के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, खासकर रात के समय ड्यूटी से लौटते वक्त। नवादा में एक सरकारी अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर हमला किया गया है। बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई है। यह घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मंगलम जब अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने पत्थर से वार कर डॉक्टर के सिर को फाड़ दिया।डॉक्टर एस.एस. मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी खत्म कर लौटते समय दो लोग आए, जो नशे में लग रहे थे। उन्होंने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। डॉक्टर ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के आवेदन के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनुसंधान तेज कर दिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद सरकारी डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, खासकर रात के समय ड्यूटी से लौटते वक्त।


