नारनौल में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर जेवरात चुराए:परिवार के सदस्य खेत व ससुराल गए थे, अलमारी तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर

नारनौल में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर जेवरात चुराए:परिवार के सदस्य खेत व ससुराल गए थे, अलमारी तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर

हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नांगल कालिया में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल कालिया निवासी संदीप ने बताया कि बीती सुबह करीब 9:30 बजे वह अपनी पत्नी राजेश को लाने के लिए राजस्थान के चौकी स्थित ससुराल चला गया था। उसी समय उसके माता-पिता सरसों निकलवाने के लिए खेत में चले गए थे और उसका बड़ा बेटा नारनौल स्थित सीएलसी में कोचिंग के लिए गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था और सभी ताला लगाकर गए थे। घर आया तो ताला टूटा मिला संदीप के अनुसार करीब 12:15 बजे वह पत्नी और छोटे बेटे यश के साथ घर वापस लौटा तो देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1000 रुपये नकद गायब थे। यह सामान हुआ चोरी चोरी हुए सामान में सोने की झुमकी, टॉप्स, कुंडल, दो जोड़ी बालियां, एक चैन, दो अंगूठियां, एक नथ और टीका शामिल हैं। इसके अलावा 10 जोड़ी चांदी की पाजेब, बच्चों की पाजेब व कड़ा, करीब 500 ग्राम की चांदी की कड़ी, एक चांदी का सिक्का, लगभग 300 ग्राम पुरानी चांदी, 250-250 ग्राम के दो चांदी के कड़े और तीन चांदी की चेन भी चोरी हो गईं। पुलिस ने किया मामला दर्ज शिकायत के आधार पर थाना नांगल चौधरी पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *