मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुंडल इलाके में दिनदहाड़े एक वकील के घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर का ग्रिल काटकर और दीवार तोड़कर करीब 6.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। पीड़ित श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि दोपहर के समय उनका पूरा परिवार एक निजी काम से रैपिडो बुक कर बाजार गया हुआ था। घर सूना पाकर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने छत का ग्रिल काटा और दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, टीका और अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। बता दें कि पीड़ित श्याम सुंदर कुमार की पत्नी श्वेता सिंह मुजफ्फरपुर कोर्ट में वकील हैं। वह वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। शहर के बीचों-बीच एक अधिवक्ता के घर में हुई इस चोरी से इलाके के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता है। चोरी की इस घटना को लेकर बगल में चल रहे निर्माण काम में लगे कर्मियों पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में घर में चल रहे निर्माण काम में लगे कर्मियों पर शक जताया है। श्याम सुंदर कुमार के अनुसार, घटना से एक दिन पहले ही एक कर्मचारी के साथ उनका विवाद हुआ था, क्योंकि वह बिना अनुमति घर की छत पर चला गया था। इसकी शिकायत ठेकेदार से भी की गई थी। परिजनों को अंदेशा है कि रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ‘112 डायल’ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सिकंदरपुर थाना अध्यक्ष दुखी महतो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लिखित आवेदन मिला हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुंडल इलाके में दिनदहाड़े एक वकील के घर में चोरी हुई है। चोरों ने घर का ग्रिल काटकर और दीवार तोड़कर करीब 6.50 लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। पीड़ित श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि दोपहर के समय उनका पूरा परिवार एक निजी काम से रैपिडो बुक कर बाजार गया हुआ था। घर सूना पाकर चोर छत के रास्ते दाखिल हुए। उन्होंने छत का ग्रिल काटा और दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। चोरों ने गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने का हार, टीका और अन्य कीमती आभूषण चुरा लिए। चोरी हुए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। इसके अतिरिक्त, चोरों ने अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद भी चुरा लिए। बता दें कि पीड़ित श्याम सुंदर कुमार की पत्नी श्वेता सिंह मुजफ्फरपुर कोर्ट में वकील हैं। वह वर्तमान में जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। शहर के बीचों-बीच एक अधिवक्ता के घर में हुई इस चोरी से इलाके के लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता है। चोरी की इस घटना को लेकर बगल में चल रहे निर्माण काम में लगे कर्मियों पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में घर में चल रहे निर्माण काम में लगे कर्मियों पर शक जताया है। श्याम सुंदर कुमार के अनुसार, घटना से एक दिन पहले ही एक कर्मचारी के साथ उनका विवाद हुआ था, क्योंकि वह बिना अनुमति घर की छत पर चला गया था। इसकी शिकायत ठेकेदार से भी की गई थी। परिजनों को अंदेशा है कि रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ‘112 डायल’ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। सिकंदरपुर थाना अध्यक्ष दुखी महतो ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लिखित आवेदन मिला हुआ है और प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


