मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद से छिनतई हुई है। अपराधियों ने सरेराह विकास सहनी के गले से सोने की चेन झपट ली। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान वर्तमान पार्षद गणिता देवी का पुत्र अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना सिकंदरपुर इलाके की है। 10 लाख चेन छीनकर भागे बदमाश प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बेखौफ होकर पिस्टल लहराते हुए भागे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित विकास साहनी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जिम से लौटने के बाद सब्जी खरीदने के लिए मंडी गए थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी आए। गले से करीब 50 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उनकी ओर तान दी। हथियार देखकर वह डर गए और अपनी जान बचाने के लिए पीछे हट गए। पीछा कर रहा वर्तमान पार्षद का पुत्र घायल वहीं, वार्ड-17 की वर्तमान पार्षद गणिता देवी के बेटे ने बताया कि वह भी उसी समय सब्जी लेने गए थे। स्कूटी से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। घबराहट में उन्होंने अपनी स्कूटी पास की एक दुकान में ठोंक दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ आक्रोश पीड़ित विकास साहनी ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिनदहाड़े युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी होती है। लोगों का कहना है कि सिकंदरपुर जैसे संवेदनशील इलाके में भी पुलिस गश्त की कमी साफ दिख रही है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं बचा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद सिकंदरपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि एक कैमरे में संदिग्ध गतिविधि करते कुछ युवक नजर आए है, जिनकी पहचान कर छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद से छिनतई हुई है। अपराधियों ने सरेराह विकास सहनी के गले से सोने की चेन झपट ली। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान वर्तमान पार्षद गणिता देवी का पुत्र अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना सिकंदरपुर इलाके की है। 10 लाख चेन छीनकर भागे बदमाश प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बेखौफ होकर पिस्टल लहराते हुए भागे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ित विकास साहनी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जिम से लौटने के बाद सब्जी खरीदने के लिए मंडी गए थे। इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी आए। गले से करीब 50 ग्राम की सोने की चेन झपट ली। चेन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर उनकी ओर तान दी। हथियार देखकर वह डर गए और अपनी जान बचाने के लिए पीछे हट गए। पीछा कर रहा वर्तमान पार्षद का पुत्र घायल वहीं, वार्ड-17 की वर्तमान पार्षद गणिता देवी के बेटे ने बताया कि वह भी उसी समय सब्जी लेने गए थे। स्कूटी से बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने उन पर भी पिस्तौल तान दी। घबराहट में उन्होंने अपनी स्कूटी पास की एक दुकान में ठोंक दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ आक्रोश पीड़ित विकास साहनी ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिनदहाड़े युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी होती है। लोगों का कहना है कि सिकंदरपुर जैसे संवेदनशील इलाके में भी पुलिस गश्त की कमी साफ दिख रही है। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अपराधियों में पुलिस का डर क्यों नहीं बचा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद सिकंदरपुर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। थानाध्यक्ष डीके महतो ने बताया कि एक कैमरे में संदिग्ध गतिविधि करते कुछ युवक नजर आए है, जिनकी पहचान कर छापेमारी की जा रही है।


