मुजफ्फरपुर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या:मोबाइल यूज करने से मना करने पर मर्डर; चप्पल की दुकान में काम करता था मृतक किशोर

मुजफ्फरपुर में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या:मोबाइल यूज करने से मना करने पर मर्डर; चप्पल की दुकान में काम करता था मृतक किशोर

मुजफ्फरपुर में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर का है। दरअसल, छोटा भाई अपने बड़े भाई को फोन यूज करने नहीं दे रहा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने छोटे भाई को मार डाला। मृतक की पहचान मनीष मंडल (14) के रूप में हुई है, जो बैंक रोड स्थित एक चप्पल की दुकान में काम करता था। वह अपने परिवार का मुख्य आर्थिक आधार था और दो साल पहले पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। मनीष अपनी मां निर्मला देवी का इकलौता सहारा था। वहीं, आरोपी बड़ा भाई शंकर मंडल (20) कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ विवाद नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसके बाद शंकर मंडल ने मनीष पर हमला कर दिया। हमले में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। नगर डीएसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर नगर का है। दरअसल, छोटा भाई अपने बड़े भाई को फोन यूज करने नहीं दे रहा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने छोटे भाई को मार डाला। मृतक की पहचान मनीष मंडल (14) के रूप में हुई है, जो बैंक रोड स्थित एक चप्पल की दुकान में काम करता था। वह अपने परिवार का मुख्य आर्थिक आधार था और दो साल पहले पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। मनीष अपनी मां निर्मला देवी का इकलौता सहारा था। वहीं, आरोपी बड़ा भाई शंकर मंडल (20) कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ विवाद नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। यह कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई, जिसके बाद शंकर मंडल ने मनीष पर हमला कर दिया। हमले में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है। नगर डीएसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *