मुजफ्फरपुर जिले में 4 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर:पुलिस लाइन भेजा गया; SSP बोले- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुजफ्फरपुर जिले में 4 थानाध्यक्ष लाइन हाजिर:पुलिस लाइन भेजा गया; SSP बोले- काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक(SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। काम में लापरवाही के चलते चार प्रमुख थानों के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर(लाइन क्लोज) कर दिया है। चारों अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया जिन थाना प्रभारियों पर यह कार्रवाई हुई है, उनमें नगर थाना, मिठनपुरा थाना, पानापुर करियात थाना और देवरिया थाना के अध्यक्ष शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इन रिक्त पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को प्रभारी जन शिकायत कोषांग से हटाकर नगर थाना, मुजफ्फरपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यातायात थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार अब मिठनपुरा थाना की कमान संभालेंगे। रोहित कुमार को अहियापुर से देवरिया थाना भेजा गया है। जबकि सुचित्रा कुमारी को साइबर थाना, मुजफ्फरपुर से पानापुर करियात का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- एसएसपी एसएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह स्थानांतरण कार्यकुशलता, लोकहित और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किया गया है। जिले में अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नए नियुक्त थानाध्यक्षों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है। इस बदलाव से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद है। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक(SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। काम में लापरवाही के चलते चार प्रमुख थानों के थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर(लाइन क्लोज) कर दिया है। चारों अधिकारियों को पुलिस लाइन भेजा गया जिन थाना प्रभारियों पर यह कार्रवाई हुई है, उनमें नगर थाना, मिठनपुरा थाना, पानापुर करियात थाना और देवरिया थाना के अध्यक्ष शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इन रिक्त पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश सिंह को प्रभारी जन शिकायत कोषांग से हटाकर नगर थाना, मुजफ्फरपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यातायात थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार अब मिठनपुरा थाना की कमान संभालेंगे। रोहित कुमार को अहियापुर से देवरिया थाना भेजा गया है। जबकि सुचित्रा कुमारी को साइबर थाना, मुजफ्फरपुर से पानापुर करियात का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- एसएसपी एसएसपी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह स्थानांतरण कार्यकुशलता, लोकहित और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से किया गया है। जिले में अपराध नियंत्रण और जन समस्याओं के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी नए नियुक्त थानाध्यक्षों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार संभालने और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है। इस बदलाव से शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग में सुधार की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *