मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; मौके से 3 खोखे बरामद, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने 2 लोगों को मारी गोली:एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; मौके से 3 खोखे बरामद, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, अपराधी फरार हो चुके थे। मृतक की पहचान दीप लाल साह(55) के तौर पर हुई है। गागी छपरा के रहने वाले थे। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है ग्रामीणों के अनुसार, दीप लाल साह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। भिक्षाटन कर जीवन यापन करते थे। इस हमले में गागी छपरा निवासी भोला सिंह गंभीर(60) रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में दहशत का माहौल मानसिक रूप से कमजोर भिक्षुक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर में गुरुवार देर रात अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मौके से 3 खोखे मिले हैं। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के लौतन चौक स्थित विषहर स्थान के पास की है। देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, अपराधी फरार हो चुके थे। मृतक की पहचान दीप लाल साह(55) के तौर पर हुई है। गागी छपरा के रहने वाले थे। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है ग्रामीणों के अनुसार, दीप लाल साह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। भिक्षाटन कर जीवन यापन करते थे। इस हमले में गागी छपरा निवासी भोला सिंह गंभीर(60) रूप से घायल हुए हैं। इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इलाके में दहशत का माहौल मानसिक रूप से कमजोर भिक्षुक की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोग पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *