मुजफ्फरपुर में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस के शक में एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लात-घूंसे बरसते रहे। घटनास्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना। सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति रेवा रोड की ओर से बोरे में मांस लेकर जा रहा था। चौक के पास कुछ युवकों को उस पर शक हुआ। रोककर बोरे की तलाशी ली गई। बोरे में मांस मिलने के बाद मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति बार-बार अपना नाम और पता बदलता रहा। जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। भीड़ ने कानून को ताक पर रखते हुए जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें व्यक्ति रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन लोग वीडियो बनाने और मारपीट करने में मशगूल रहे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी खड़ी थी, फिर भी भीड़ पुलिस के सामने ही लात-घूंसे बरसाती रही।
पुलिस की भूमिका पर सवाल वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के उग्र होने के बावजूद कुछ देर तक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर बैठे रहे। बाद में जब पिटाई और तेज हुई तो पुलिस बाहर निकली, लेकिन आक्रोशित भीड़ को काबू में करने में नाकाम रही। हालात बिगड़ते देख पुलिस कुछ देर के लिए मौके से हट भी गई, इस दौरान पिटाई जारी रही। कुछ समय बाद सदर थाना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ के चंगुल से व्यक्ति को बाहर निकाला और थाने ले गई। मानसिक रूप से बीमार निकला व्यक्ति पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने पहले खुद को पकड़ी का निवासी बताया, लेकिन सत्यापन में वह जैतपुर इलाके का रहने वाला निकला। जैतपुर थाना पुलिस ने जब उसके गांव में छानबीन की तो सामने आया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इस तथ्य के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों पर होगी कार्रवाई सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। उसे प्रतिबंधित मांस किसने और क्यों दिया, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही, कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर में गुरुवार को प्रतिबंधित मांस के शक में एक शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उग्र भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लात-घूंसे बरसते रहे। घटनास्थल पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना। सदर थाना क्षेत्र के पताही चौक के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति रेवा रोड की ओर से बोरे में मांस लेकर जा रहा था। चौक के पास कुछ युवकों को उस पर शक हुआ। रोककर बोरे की तलाशी ली गई। बोरे में मांस मिलने के बाद मौके पर देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। पूछताछ के दौरान व्यक्ति बार-बार अपना नाम और पता बदलता रहा। जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। भीड़ ने कानून को ताक पर रखते हुए जमकर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें व्यक्ति रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन लोग वीडियो बनाने और मारपीट करने में मशगूल रहे। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी खड़ी थी, फिर भी भीड़ पुलिस के सामने ही लात-घूंसे बरसाती रही।
पुलिस की भूमिका पर सवाल वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ के उग्र होने के बावजूद कुछ देर तक पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर बैठे रहे। बाद में जब पिटाई और तेज हुई तो पुलिस बाहर निकली, लेकिन आक्रोशित भीड़ को काबू में करने में नाकाम रही। हालात बिगड़ते देख पुलिस कुछ देर के लिए मौके से हट भी गई, इस दौरान पिटाई जारी रही। कुछ समय बाद सदर थाना की अतिरिक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने जवानों के साथ धक्का-मुक्की भी की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ के चंगुल से व्यक्ति को बाहर निकाला और थाने ले गई। मानसिक रूप से बीमार निकला व्यक्ति पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने पहले खुद को पकड़ी का निवासी बताया, लेकिन सत्यापन में वह जैतपुर इलाके का रहने वाला निकला। जैतपुर थाना पुलिस ने जब उसके गांव में छानबीन की तो सामने आया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इस तथ्य के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों पर होगी कार्रवाई सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है। उसे प्रतिबंधित मांस किसने और क्यों दिया, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही, कानून हाथ में लेकर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


